[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हेल्थ मिनिस्टर बोले-डॉक्टर टाइम पर नहीं आए तो सस्पेंड होंगे:ड्यूटी के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस की तो एक्शन होगा, कम्प्रोमाइज नहीं करूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

हेल्थ मिनिस्टर बोले-डॉक्टर टाइम पर नहीं आए तो सस्पेंड होंगे:ड्यूटी के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस की तो एक्शन होगा, कम्प्रोमाइज नहीं करूंगा

हेल्थ मिनिस्टर बोले-डॉक्टर टाइम पर नहीं आए तो सस्पेंड होंगे:ड्यूटी के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस की तो एक्शन होगा, कम्प्रोमाइज नहीं करूंगा

मेड़ता (नागौर) : हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर (नागौर) ने डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए सरकारी हॉस्पिटल में देर से आने की आदत सुधार लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा- अगर डॉक्टर वक्त पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचे और प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए गए तो सीधे सस्पेंड कर दूंगा। मैं बिल्कुल कम्प्रोमाइज नहीं करूंगा।

हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर मंगलवार दोपहर खींवसर से जयपुर जाते वक्त डीडवाना-कुचामन पहुंचे थे। कुचामन शहर में होटल करणी कोर्ट बाइपास और मेघा प्रॉपर्टीज पर मंत्री खींवसर से कुचामन के केमिस्ट सोसायटी मेंबर्स, हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों, लायंस क्लब सदस्यों और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी।

इस दौरान मंत्री ने कहा- ड्यूटी के समय कोई भी डॉक्टर अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करेगा। अगर ऐसा करते पाया गया तो सीधे सस्पेंड कर दिया जाएगा। मैं किसी तरह का कंप्रोमाइज नहीं करूंगा। सरकार का पैसा लेकर आप ड्यूटी टाइम में निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकते। इसे रोकने के लिए मैं फ्लाइंग स्क्वॉड लगाऊंगा। मैं खुद चेकिंग करूंगा। यह बहुत गंभीर विषय है। इसको मैं बेहद गंभीरता से ले रहा हूं। इस पर एक्शन लूंगा।

खींवसर (नागौर) से जयपुर जाते वक्त हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर कुचामन शहर में रुके।
खींवसर (नागौर) से जयपुर जाते वक्त हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर कुचामन शहर में रुके।

जनसंख्या के अनुपात में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा- सुदूर ग्रामीण इलाकों तक चिकित्सा सुविधाएं मजबूत करना हमारा टारगेट है। हम जनसंख्या के अनुपात में चिकित्सा सुविधाएं, संसाधन और हॉस्पिटल का निर्माण कराएंगे। पिछली प्रदेश सरकार के कार्यकाल में चिरंजीवी योजना बोगस साबित हुई। 25 लाख रुपए का वादा करके अधिकतम 8.50 लाख रुपए ही इलाज कराने वाले मरीजों को दिए गए। आने वाले दिनों में सरकार की आयुष्मान योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्रदेश की जनता को मिले, इस पर हम काम कर रहे हैं।

कुचामन में राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक विजय सिंह चौधरी से मिलते मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर।
कुचामन में राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक विजय सिंह चौधरी से मिलते मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर।

भारी कर्ज छोड़कर गई पिछली सरकार

मंत्री खींवसर ने कहा- पिछली सरकार ने राजस्थान को भारी कर्ज में छोड़ा है। अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना चुनौती है। जल्द ही हमारी सरकार यह काम कर लेगी। वित्त विभाग इस पर काम कर रहा है। आरजीएचएस के साथ ही अन्य योजनाओं में रुके हुए भुगतान के बारे में जल्द फैसला लेंगे।

इस दौरान केमिस्ट सोसायटी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल, मनोहर सिंह रूपरा, ओम सिंह लीचाणा, भगवान सिंह रसाल, हुकम सिंह आसरवा, लॉयंस क्लब के श्याम मंत्री, पीएमओ डॉ. प्रहलाद बाजिया, डॉ. वीके गुप्ता ने हेल्थ मिनिस्टर को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं शेयर कीं। राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक विजय सिंह चौधरी, नागौर जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी और कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89