[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक को लातों से पीटा, हथौड़ी से मारा, VIDEO:मुंह पर जूता रखकर कुचलने का प्रयास किया; आरोपी ज्वेलर पिता-पुत्र गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक को लातों से पीटा, हथौड़ी से मारा, VIDEO:मुंह पर जूता रखकर कुचलने का प्रयास किया; आरोपी ज्वेलर पिता-पुत्र गिरफ्तार

युवक को लातों से पीटा, हथौड़ी से मारा, VIDEO:मुंह पर जूता रखकर कुचलने का प्रयास किया; आरोपी ज्वेलर पिता-पुत्र गिरफ्तार

सरदार शहर : चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को पिता-पुत्र ने पकड़ लिया। युवक को बीच सड़क पर लातों से पीटा और पीठ पर हथौड़ी से मारा। घटना 7 जनवरी की चूरू के सरदारशहर की है। मंगलवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में वार्ड नंबर- 9 के रहने वाले देवाराम जांगिड़ (55) और उसके बेटे सुशील जांगिड़ (30) को गिरफ्तार किया है। पिता-पुत्र की ज्वेलरी शॉप है। 7 जनवरी को उनके घर में वार्ड-9 का ही रहने वाला नानूराम (30) घुस गया।

आरोप है कि वह चोरी करने की नीयत से घुसा। पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया और घर के बाहर ले आए। जहां सुशील ने युवक को लातों से पीटा और मुंह को जूतों से कुचलने का प्रयास किया। देवाराम ने युवक की पीठ पर हथौड़ी से वार किए।

आरोपी देवाराम जांगिड़ ने युवक की पीठ पर हथौड़ी से वार करता हुआ।
आरोपी देवाराम जांगिड़ ने युवक की पीठ पर हथौड़ी से वार करता हुआ।

क्या है वीडियो में
वीडियो में पीड़ित नानूराम सड़क पर बैठा दिखाई दे रहा है। आरोपी देवाराम हथौड़ी से युवक की पीठ पर तीन-चार वार किए। इसके बाद देवाराम के बेटे ने युवक पर लातों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जो काफी देर तक जमीन पर गिरे युवक को मारता रहा। हाथ को पकड़कर मरोड़ दिया।

इसके साथ ही युवक को सड़क पर घसीटा। इस दौरान लोगों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार लात से युवक को मारता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

आरोपी सुशील जांगिड़ सड़क पर लातों से युवक को काफी देर तक पीटता रहा।
आरोपी सुशील जांगिड़ सड़क पर लातों से युवक को काफी देर तक पीटता रहा।

थानाधिकार मदनलाल विश्नोई ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई। पिता-पुत्र को अरेस्ट कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22