श्री करनपुर सीट पर कांग्रेस की जीत होने पर खेतड़ी में पूर्व विधायक के नेतृत्व मे मनाई खुशिया
कोलिहान नगर में पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर के नेतृत्व में बांटी मिठाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार, श्रीकरणपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को मंत्री बनाने पर भी किया कटाक्ष
कोलिहान नगर : श्री करनपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंद्र सिंह की जीत पर सोमवार को कोलिहान नगर में पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया ।

पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने कहा की भाजपा अग्निवीर लेकर आई थी तो राजस्थान की राजनीति का पहला अगणिवीर सुरेंद्र पाल है।चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने प्रत्याशी को मंत्री पद देकर मतदाताओं के साथ छलावा किया लेकिन वहां के मतदाताओं ने भाजपा को सबक सिखा दिया।

पूर्व राज्य मंत्री राज्य सफाई कर्मचारी आयोग किशनलाल जेदिया ने कहा की श्री करनपुर विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंद्र सिंह की जीत कांग्रेस के लिय लोकसभा चुनाव का श्री गणेश है।
इस मौके पर पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, पूर्व राज्य मंत्री राज्य सफाई कर्मचारी आयोग किशनलाल जेदिया, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य श्रवण दत्त नारनौलिया, पार्षद राहुल सैनी, जिला महा सचिव कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं चुन्नीलाल चनेजा, पूर्व प्रदेश सचिव राजस्थान यूथ कांग्रेस रमेश कुमार, जगदीश प्रसाद सैनी, राजेंद्र महरिया, इंद्राज जांगिड़, भंवर सिंह निर्वाण, दयानंद लांबा, गुरुदयाल कोहली, मनीराम चिरानी, राकेश चनेजा, रमेश कुमार, अशोक राठी, मनीराम चनेजा, शीशराम राठी, रविंद्र फौजी, कृष्ण बाडलवास, भागीरथ कसाना, ख्यालीराम रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047674


