[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर में मासूम पर गाय ने किया हमला, VIDEO:एक मिनट तक सींगों से मारती-घसीटती रही; कॉलोनी वालों ने बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजमेर में मासूम पर गाय ने किया हमला, VIDEO:एक मिनट तक सींगों से मारती-घसीटती रही; कॉलोनी वालों ने बचाई जान

अजमेर में मासूम पर गाय ने किया हमला, VIDEO:एक मिनट तक सींगों से मारती-घसीटती रही; कॉलोनी वालों ने बचाई जान

अजमेर : अजमेर में घर के बाहर भाई के साथ खेल रही 4 साल की मासूम पर गाय ने हमला कर दिया। गाय मासूम को जमीन पर पटक कर करीब एक मिनट तक सींगों से मारती और घसीटती रही। कॉलोनी के लोग दौड़कर पहुंचे और बच्ची को बचाया। गाय के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास वार्ड 28 के न्यू गोविंद नगर स्थित गली नंबर 5 की है। पांच जनवरी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वार्ड पार्षद गीता जांगिड़ की सूचना पर पहुंची कांजी हाउस की टीम गाय को पकड़कर ले गई।

बहन को बचाने के दौरान कार से टकरा कर गिरा भाई।
बहन को बचाने के दौरान कार से टकरा कर गिरा भाई।

न्यू गोविंद नगर निवासी जगन्नाथ कुमावत की 4 साल की बेटी श्रुति अपने बड़े भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच वहां घूम रही गाय ने मासूम पर अचानक हमला कर दिया। बहन को बचाने के लिए बड़ा भाई सड़क पर इधर -उधर भागा, लेकिन बगल में खड़ी कार से टकराने के कारण गिर गया। इसके बाद गाय श्रुति को सींगों से जमीन पर गिराकर मारने लगी। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग घर से बाहर निकले और बच्ची को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों पर भी गाय ने हमला करने की कोशिश की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्ची को बचाया जा सका।

घटना की जानकारी देते मासूम के परिजन।
घटना की जानकारी देते मासूम के परिजन।

मासूम बच्ची की ताई जयवंती कुमावत ने बताया- 6 साल की श्रुति घर के बाहर खेल रही थी। उसका बड़ा भाई कोचिंग जा रहा था, तभी गली में घूम रही गाय ने बच्ची पर हमला कर दिया। गली में लावारिस पशु घूमते रहते हैं। कोई ध्यान देने वाला नहीं होता। पहले भी कई बार शिकायतें दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वार्ड पार्षद गीता जांगिड़ ने बताया- बच्ची के परिजन घर आए थे। उन्होंने बताया कि गाय के हमले में बच्ची घायल हो गई थी जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद कांजी हाउस की टीम को इसकी सूचना दी गई, जिनकी टीम मौके पर पहुंची और गाय को पकड़कर अपने साथ ले गई।

बच्ची को बचाने के लिए पहुंचे कॉलोनी के लोगों को मारने दौड़ी गाय।
बच्ची को बचाने के लिए पहुंचे कॉलोनी के लोगों को मारने दौड़ी गाय।

CCTV में कैद हुई घटना

घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब एक मिनट के वीडियो में भाई के आगे-आगे भाग रही श्रुति को गाय मारने के लिए दौड़ पड़ी, भाई ने श्रुति को सड़क के किनारे कर लिया। गाय फिर मुड़ गई और भाई-बहन के पीछे दौड़ने लगी, बहन को बचा रहा भाई पास में खड़ी कार से टकरा कर गिर गया और गाय ने श्रुति पर हमला कर दिया। सीगों से मारते हुए मासूम को सड़क पर घसीटती रही। पैरों से भी कुचला, तभी काॅलोनी के लोग पहुंचे और मासूम को बचाया। हमले के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77