[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुजरात चुनाव से पहले सूरत से पकड़े गए 25 करोड़ के नकली नोट, लिखा है- ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्य

गुजरात चुनाव से पहले सूरत से पकड़े गए 25 करोड़ के नकली नोट, लिखा है- ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’

गुजरात चुनाव से पहले सूरत से पकड़े गए 25 करोड़ के नकली नोट, लिखा है- 'रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया'

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले और पीएम मोदी के दौरे के बीच सूरत से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस ने 25 करोड़ रुपए के नकली नोट पकड़े हैं। खास बात यह है कि इस नोटों पर रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सूरत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूरत पुलिस ने 25 करोड़ रुपए की नकली करेंसी जब्त की है। ये करेंसी दो-दो हजार रुपए के नोटों के रूप में पकड़ी है। इन नकली नोटों से भरे बक्सों को एक एंबुलेंस से बरामद किया गया है। अमूमन एंबुलेंस का इस्तेमाल बीमार या जरूरतमंद लोगों को अस्पताल तक ले जाने के लिए होता है, लेकिन सूरत में नकली नोटों को इधर से उधर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल हो रहा था। खास बात यह है कि इन नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जगह रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा है।

सूरत पुलिस को जो नोट मिले हैं उन पर रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया तो लिखा ही है साथ ही इस पर केवल सिनेमा शूटिंग के लिए भी लिखा गया है। हालांकि पुलिस को नोटों को बाजार में चलाए जाने की आशंका भी है। यही वजह है कि, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

सूरत पुलिस को नकली नोटों को ये जखीरा ऐसे वक्त पर मिला है जब गुरुवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत शहर के लिंबायत इलाके में एक रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया।

दो-दो हजार के नकली नोटों के पकड़े जाने की खबर फैलते ही हर कोई ये जानने के प्रयास में था कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है? सूरत रूरल पुलिस के कामरेज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अहमदाबाद से मुंबई की ओर जाने वाली एक एंबुलेंस में नकली नोटों का बड़ा जखीरा जा रहा है।

कामरेज थाना पुलिस की टीम ने शिव शक्ति होटल के पास नाकाबंदी कर एंबुलेंस को रोक लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने एंबुलेंस चालक से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

जामनगर के रहने वाले एंबुलेंस चालक हितेश पुरुषोत्तम ने जब गाड़ी का गेट खोला तो उसके अंदर 6 बक्से निकले, जिनके अंदर 1290 दो हजार रुपए की नोटों के बंडल मिले। ये पूरी रकम करीब 25 करोड़ 80 लाख है। जिस एंबुलेंस से यह नोट बरामद हुए है, उस पर दीकरी एजुकेशन ट्रस्ट मोटा वडाला सूरत लिखा हुआ है।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22