[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठेका प्रथा समाप्त करने और समान काम समान वेतन देने की मांग करते हुए हुड्डा के कर्मचारी।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

ठेका प्रथा समाप्त करने और समान काम समान वेतन देने की मांग करते हुए हुड्डा के कर्मचारी।

ठेका प्रथा समाप्त करने और समान काम समान वेतन देने की मांग करते हुए हुड्डा के कर्मचारी।

सोनीपत : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित-हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 कि राज्य में जिला पदाधिकारी की सामूहिक बैठक एचएसवीपी सेक्टर 15 यूनियन कार्यालय में दोपहर संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता करते हुए आर. के. नागर – प्रदेश अध्यक्ष ने यूनियन की मांग पर हरियाणा सरकार से मांग रखी है कि, एचएसवीपी से ठेका प्रथा समाप्त करके सभी कच्चे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए और हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए।

संपदा कार्यालय पानीपत के तहत ठेकेदारी प्रथा पर वर्षों से कार्यरत 45 सफाई कर्मचारियों सहित जींद व अन्य स्टेशनों से हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी पर लगाया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों के ई.एस.आई. कार्ड तुरंत बनाए जाए। सरकार द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना का लाभ कच्चे कर्मचारियों को भी दिया जाए।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आर के नगर ने बताया कि, 20 दिसंबर 2023 को मुख्य प्रशासक एचएसवीपी के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में हमारे यूनियन शिष्ट मंडल की एक वार्ता संपन्न हुई थी। जिसमें मुख्य प्रशासक महोदय के सामने पूर्व की भांति बोनस/ परफॉर्मेट अवार्ड देने की बात रखी गई थी जो आज तक नहीं दिया गया है। वह शीघ्र दिया जाए।

सीनियर कर्मचारियों से ज्यादा वेतन जूनियर कर्मचारी ले रहे हैं। इसलिए सबके वेतन एटपार किए जाए। विभाग में लाखों से लेकर करोड़ के घपले-घोटालो, भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी, गुंडागर्दी की निष्पक्ष रूप से स्टेट विजिलेंस बयुरो से जांच करवाई जाए।

जूनियर कर्मचारियों की गलत प्रमोशन करने की जगह सीनियर कर्मचारियों की प्रमोशने की जाए। खराब हालत स्टाफ क्वार्टर की तुरंत स्पेशल रिपेयर करवाई जाए।

आर.के. नागर प्रधान ने हरियाणा सरकार से यह भी मांग की है कि, नगर निगम सोनीपत में कच्चे कर्मचारियों के गैरहाजीर होने पर ₹1000 प्रति दिन काटने पर प्रतिबंध लगाकर उसकी रिकवरी करवाई जाए। सभी सफाई कर्मचारियों को विभागीय रोल पर रखा जाए अथवा समान काम समान वेतन दिया जाए। और उनकी अन्य मांगों को तुरंत माना जाए।

इसी प्रकार नगर निगम पंचकूला में बार-बार धरना देने वाले नगर निगम कर्मचारी मंच और उनके प्रधान रामपाल पारखी की द्वारा रखी गई मांगों को और पूर्व कमिश्नरों द्वारा मानी गई मांगों को तुरंत लागू किया जाए। आज की कार्यकारिणी बैठक में आर. के. नागर, विजेंद्र कुमार शर्मा, महावीर सिंह नागर, ध्रुव कुमार, महेंद्र शर्मा, राजकुमार जोगिंदर सिंह, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22