[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेक्सा एवरग्रीन चिटफंड मामला:4 लोगों से 17 लाख से ज्यादा ठगे, कमेटी भी झूठे आश्वासन देती रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नेक्सा एवरग्रीन चिटफंड मामला:4 लोगों से 17 लाख से ज्यादा ठगे, कमेटी भी झूठे आश्वासन देती रही

नेक्सा एवरग्रीन चिटफंड मामला:4 लोगों से 17 लाख से ज्यादा ठगे, कमेटी भी झूठे आश्वासन देती रही

सीकर : राजस्थान में धोलेरा सिटी प्रोजेक्ट के नाम से 2700 करोड़ की ठगी करने वाली नेक्सा एवरग्रीन कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ ठगी के चार नए मामले सामने आए हैं। पीड़ित इन्वेस्टर्स ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

कुंडलपुर निवासी सुभाष ने कंपनी से जुड़े रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि इन्वेस्टमेंट पर अच्छे प्रॉफिट का झांसा देकर उससे 6 लाख रुपए इन्वेस्ट करवा लिए। लेकिन 76185 रुपए ही वापस मिले। कंपनी से जुड़े लोगों ने उसके 5.23 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसी तरह राहुल ने कंपनी से जुड़े सुनील के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है कि सुनील व कंपनी से जुड़े अन्य लोगों ने उसे 5.50 लख रुपए इन्वेस्ट करवा लिए लेकिन 36034 रुपए ही वापस मिले। कंपनी के लोगों ने 5.13 लाख रुपए ऐंठ लिए।

रानोली निवासी महावीर ने 2.35, जितेंद्र ने 4.81 रुपए कंपनी से जुड़े लोगों के द्वारा बैठने के बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित लोगों के अनुसार कंपनी से जुड़े लोगों ने कमेटी भी बनाई। जिसने पहले रुपए लौटाने की बात भी कही लेकिन किसी को भी रुपए नहीं लौटाए। कमेटी के लोग केवल आश्वासन देते रहे। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस ने चारों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन्वेस्टिगेशन एडिशनल एसपी रामचंद्र मूंड कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22