[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 साल की लड़की 8 महीने की प्रेग्नेंट थी:जहर खाया, प्रसूता-नवजात की मौत, पॉक्सो में केस दर्ज; रूममेट छुटि्टयों में घर गई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़बांसवाड़ाराजस्थानराज्य

17 साल की लड़की 8 महीने की प्रेग्नेंट थी:जहर खाया, प्रसूता-नवजात की मौत, पॉक्सो में केस दर्ज; रूममेट छुटि्टयों में घर गई थी

17 साल की लड़की 8 महीने की प्रेग्नेंट थी:जहर खाया, प्रसूता-नवजात की मौत, पॉक्सो में केस दर्ज; रूममेट छुटि्टयों में घर गई थी

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा के राजतालाब इलाके में किराए के रूम में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की की मंगलवार सुबह जहर खाने से मौत हो गई। लड़की 8 महीने की प्रेग्नेंट थी। रविवार शाम उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लड़की प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना इलाके की रहने वाली थी।

मंगलवार को प्रतापगढ़ की सालगमगढ़ थाना पुलिस लड़की का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को साथ ले गई। एएसपी प्रतापगढ़ ऋषिकेश मीणा ने बताया- लड़की सालमगढ़ थाना इलाके की थी। वह बांसवाड़ा में राजतालाब थाना इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। जानकारी मिली थी कि जहर खाने से लड़की की मौत हो गई। मंगलवार को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचकर पोस्टमॉर्टम कराया। लड़की नाबालिग और प्रेग्नेंट थी इसलिए पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बांसवाड़ा जिला हॉस्पिटल में नाबालिग को लेकर पूचताछ करती राजतालाब थाना पुलिस।
बांसवाड़ा जिला हॉस्पिटल में नाबालिग को लेकर पूचताछ करती राजतालाब थाना पुलिस।

हॉस्पिटल में डिलीवरी, मृत बच्चा पैदा हुआ था

राजतालाब थाना पुलिस इंचार्ज कैलाश खटीक ने बताया- 17 साल की 8 महीने की प्रेग्नेंट लड़की की मौत हुई है। डॉक्टर्स ने डिलीवरी कराई, उसे मृत बच्चा पैदा हुआ था। मृतका की रूम मेट ने बताया कि रविवार को लड़की रूम पर अकेली थी। रूम मेट लड़की शीतकालीन अवकाश में अपने घर गई हुई थी। रविवार शाम रूममेट लौटी तो दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने और फोन करने के बाद भी रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उसने पड़ोस में रहने वाले लड़कों को जानकारी दी। इसके बाद लड़कों ने दरवाजा खोला। लड़की बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। पास में मोबाइल पड़ा था। उसकी हालत देख लग रहा था कि उसने जहर खाया है। उन लोगों ने लड़की को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया।

जिला हॉस्पिटल में पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए थे। इस आधार पर पॉक्सो का नामजद मामला दर्ज किया गया।
जिला हॉस्पिटल में पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए थे। इस आधार पर पॉक्सो का नामजद मामला दर्ज किया गया।

आरोपी युवक दानापुर इलाके का

इसके बाद हॉस्पिटल से बांसवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि लड़की ने जहर खाया है। उसकी हालत बेहद खराब है। बांसवाड़ा की राजतालाब पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर लड़की के बयान लिए। इस आधार पर पॉक्सो और रेप का नामजद मामला दर्ज किया गया। आरोपी दानपुर थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। आज सुबह पुलिस के बुलाने पर लड़की का एक रिश्तेदार भाई हॉस्पिटल पहुंचा था।

साथ रहने वाली रूम मेट ने बताया कि लड़की किसी लड़के से फोन पर बातें किया करती थी।
साथ रहने वाली रूम मेट ने बताया कि लड़की किसी लड़के से फोन पर बातें किया करती थी।

रेप का मामला, जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

⁠एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया- मामला नाबालिग से रेप का है। इस मामले में इन्वेस्टीगेशन करने के बाद ही पता चल पाएगा कि पूरा वाकया क्या था। लड़की की आखिरी बार किससे बात हुई थी और उसने जहर किस वजह से खाया। डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार जहर का सेवन करते ही पेट में बच्चे की मौत हो गई थी। सोमवार को प्रसव कराया गया तो मृत बच्चा पैदा हुआ जिसे दफना दिया गया।

लड़की के साथ रहने वाली युवती ने बताया कि लड़की का किसी युवक से अफेयर चल रहा था। वह अक्सर फोन पर किसी लड़के से देर तक बातें किया करती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22