[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जापान : 90 मिनट में 21 भूकंप के झटकों से सड़कों-भवनों को नुकसान, अब सुनामी का खतरा; 33 हजार घरों की बिजली गुल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यविदेश

जापान : 90 मिनट में 21 भूकंप के झटकों से सड़कों-भवनों को नुकसान, अब सुनामी का खतरा; 33 हजार घरों की बिजली गुल

सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय क्षेत्रों को जल्द से जल्द छोड़ने का आग्रह किया गया है। कहा जा रहा है कि 5 मीटर (16 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

जापान : जापान में भूकंप के तगड़े झटके लगने के बाद हजारों की संख्या में आबादी प्रभावित हुई है। इशिकावा में समुद्र की ऊंची लहरें डरा रही हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। रूस के तटीय इलाकों में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के पश्चिमी तट के पास भूकंप के बाद सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। जापान में भूकंप कितना चिंताजनक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 33 हजार से अधिक घरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई है।
भारतीय दूतावास की तरफ से आपातकालीन नंबर जारी
संवेदनशील और चिंताजनक मंजर के बीच भारतीय दूतावास की तरफ से आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए ई-मेल एड्रेस भी जारी किया है। याकूब टोपनो, अजय सेठी और डीएन बर्नवाल के अलावा एस भट्टाचार्य और विवेक राठी के नंबर जारी किए गए हैं।

Image

सरकारी निर्देशों पर नजर रखने की अपील, लगातार संपर्क में है दूतावास

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates

दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया, एक जनवरी, 2024 को आए शक्तिशाली भूकंप और सुनामी के संबंध में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि आपदा प्रभावित आबादी किसी भी सहायता के लिए पांच अधिकारियों के अलावा दो ई-मेल आईडी- [email protected] और [email protected] पर भी संपर्क कर सकती है।

दूतावास के मुताबिक, मदद पाने के लिए आपातकालीन नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क करने के अलावा स्थानीय प्रशासन और सरकार के निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि अधिकारी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं।

तोयामा, इशिकावा और निगाता प्रांत में बड़ी संख्या में प्रभावित हुए लोग

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updatesजापान में भूकंप के बाद तटीय इलाकों का मंजर (वीडियो ग्रैब) – फोटो : social media

जापान में भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों और बिजली सप्लाई कंपनियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र के आसपास 33,500 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है। जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के बुरी तरह प्रभावित होने की खबर है। इसके अलावा तोयामा, इशिकावा और निगाता प्रांत में भी बड़ी आबादी भूकंप से प्रभावित हुई है।

भूकंप के कारण धंसी सड़कें, जापान की जनता बड़ी संख्या में प्रभावित

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates

भूकंप के कारण कई इलाकों में सड़कें धंस गई हैं। जापान की जनता बड़ी संख्या में प्रभावित हुई है। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राजमार्ग बंद हो गए हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। जापान की मौसम से जुड़ी एजेंसी ने बताया कि हालात इसलिए भी संवेदनशील हैं क्योंकि केवल 90 मिनट में 21 बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 या इससे भी अधिक दर्ज की गई। इसके अलावा वाजिमा बंदरगाह पर सुनामी की लहरें देखी गईं। एक मीटर से अधिक लगभग चार फीट ऊंची समुद्री लहरों को देखकर जनता के बीच खौफ पसर गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि इशिकावा प्रांत के नोटो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार एक जनवरी की शाम लगभग 4.10 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई।
भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर का दायरा अधिक संवेदनशील

Japan Earthquake Tsunami Power Crisis households without electricity Know Updates

सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर का दायरा अधिक संवेदनशील है। खतरनाक सुनामी लहरें उठने का खतरा है। नोटो इलाके में पांच मीटर ऊंची सुनामी लहर उठने की आशंका है। जापान सरकार ने कहा है कि आपदा में जान-माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इशिकावा इलाके के वाजिमा शहर की एक बिल्डिंग में आग लगने की खबर भी सामने आई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मध्य टोक्यो में भी भूकंप के झटकों के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई घरों की छतें गिरती देखी जा सकती हैं। नोटो के मासुनामी जिले से एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया।
EARTHQUAKE ALERT: Japan issues tsunami alert after magnitude 7.5 quake in northeastern area
जापान में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप – फोटो : सोशल मीडिया
नए साल पर जापान से एक चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कई झटके महसूस किए गए। इससे देश के पश्चिमी तट के एक बड़े हिस्से में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, यह भी जानकारी सामने आई है कि इशिकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर की सुनामी की लहर टकरा गई है। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों को तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।
इस बीच, जापान ने इशिकावा, निगाता और तोयामा, नागानो प्रान्तों के लिए एक और भूकंप की चेतावनी जारी की है। वहीं, सोशल मीडिया पर तोयामा शहर में आई सुनामी का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह वीडियो अभी की है या पहले कभी की।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इशिकावा प्रांत के वाजिमा बंदरगाह पर 1.2 मीटर की ऊंचाई तक ऊंची लहरें देखी गईं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय क्षेत्रों को जल्द से जल्द छोड़ने का आग्रह किया गया है। कहा जा रहा है कि पांच मीटर (16 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं। कोस्टल एरिया में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि जापान तट पर भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है। बता दें, भूकंप के झटके टोक्यो और पूरे कांटो इलाके में महसूस किए गए हैं।

इतनी बार महसूस किए गए झटके
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के जापान सागर की ओर नोटो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर छह मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद शाम चार बजकर 10 मिनट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 18 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 23 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 29 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप और चार बजकर 32 मिनट पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि इसके तुरंत बाद 6.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

2011 में भूकंप के बाद सुनामी से हुई थीं 18 हजार मौतें
जापान में मार्च 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सुनामी आई थी। तब उठी सुनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 18 हजार लोगों की मौत हुई थी।
रिंग ऑफ फायर पर बसा है जापान
जापान भूकंप के सबसे ज्यादा सेंसेटिव एरिया में है। यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है। रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कॉन्टिनेंटल प्लेट्स के साथ ओशियनिक टेक्टॉनिक प्लेट्स भी मौजूद हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है। इनके असर से ही सुनामी आती है और वॉल्केनो भी फटते हैं।पिछले साल दिसंबर में आया था फिलीपींस में भूकंप
इससे पहले, पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि तड़के करीब 01:20 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र मिंडानाओ में 82 किमी की गहराई में था।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने शुरुआत में फिलीपींस तट के कुछ हिस्सों में तीन मीटर (10 फीट) तक की लहरें उठने का अनुमान लगाया था, लेकिन बाद में सुनामी का कोई खतरा नहीं होने की घोषणा की। बयान में कहा गया कि सभी उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर भूकंप से सुनामी का खतरा अब टल गया है। जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर एक मीटर (3.2 फीट) तक की सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई थी।

Related Articles