[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिन में बर्तन बेचने के बहाने रैकी करते:रात को देते चोरी को देते अंजाम,चोर गिरोह का खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार, एक निरूद्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिन में बर्तन बेचने के बहाने रैकी करते:रात को देते चोरी को देते अंजाम,चोर गिरोह का खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार, एक निरूद्ध

दिन में बर्तन बेचने के बहाने रैकी करते:रात को देते चोरी को देते अंजाम,चोर गिरोह का खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार, एक निरूद्ध

झुंझुनूं : पुलिस ने चोरी व नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य दिन में बर्तन बेचने के बहाने रैकी करते और रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है।

कोतवाली थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि छह नवंबर को चारणवासी हाल निवासी रीको द्वितीय फेज मोहिनी देवी पत्नी प्रहलाद राय जाट ने रिपोर्ट दी थी कि चार नवंबर को वह अपने बेटे व पति के साथ रविवार को छुट्टी होने की वजह से गांव चारणवासी चले गए। छह नवंबर की सुबह सात बजे मकान मालिक संतोष देवी ने उसके पति प्रहलाद को फोन किया कि आपके मकान के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है।

इसी तरह 26 दिसंबर ढीलसर हाल निवासी लाल बहादुर शास्त्री पार्क के पास, बसंत विहार निवासी राजेश कुमार पुत्र औंकारसिंह ने रिपोर्ट दी थी कि वह बसंत विहार में पार्क के पास किराए के मकान में परिवार सहित रहता है। 12 दिसंबर को मेरा परिवार ढीलसर गया हुआ था। जब 26 दिसंबर परिवार सहित लौटा तो मकान के बाहर के मुख्य गेट का ताला बंद था। परंतु अंदर गेट का ताला टूटा हुआ था।

अंदर अलमारी व रसोई घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात लोग मंगलसूत्र, दस हजार रुपए नकद व एक मिक्शी चोरी कर ले गए। साथ ही एटीएम कार्ड व चेक बुक भी गायब थी। चोरी की हुई कई वारदातों के चलते पुलिस टीम का गठन कर शहर में सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। बीटीएस व कॉल डिटेल की मदद से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो गिरोह के सदस्यों ने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया।

पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, गिरोह में शामिल नाबालिग को निरूद्ध किया गया है।

गिरोह के इन सदस्यों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरोह के कड़ी, गुजरात निवासी नरेश पुत्र रमेश गुजराती, राजकोट निवासी कालू पुत्र दलीप गुजराती फुलमाली, ऋतिक पुत्र दिलीप गुजराती, वेजरका, धनधूका निवासी अजय पुत्र सुरेश फुलमाली, कटोहन, मेहसाना निवासी आकाश पुत्र भीम फुलमाली सभी हाल निवासी हवाई पट्टी झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल सभी आरोपी युवा हैं। इनमें एक नाबालिग शामिल है।

हवाई पट्टी के पास रेलवे लाइन के किनारे कर रखा बसेरा

गिरफ्तार आरोपी अपने परिवार सहित शहर में हवाई पट्टी के पास रहते हैं। आरोपियों समेत इनके परिवार की महिलाएं दिन में बर्तन बेचने के बहाने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह फेरी लगाते हैं। इसी दौरान सूने पड़े मकानों व घरों में कौन-कौन सदस्य है। कब कौन बाहर आता जाता है। या नहीं रहता है, इसका पता कर लेते हैं। फिर रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं मामले

गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। कालू के खिलाफ दो, ऋतिक के खिलाफ अजय व अजय के खिलाफ चोरी, नकबजनी आदि का एक-एक मामला कोतवाली थाने में दर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62