[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पड़ोसी निकला ज्वेलर से लूट का मास्टरमाइंड:500 रुपए देकर बदमाशों को लूट के लिए उकसाया था; 3 गिरफ्तार, 2 डिटेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

पड़ोसी निकला ज्वेलर से लूट का मास्टरमाइंड:500 रुपए देकर बदमाशों को लूट के लिए उकसाया था; 3 गिरफ्तार, 2 डिटेन

पड़ोसी निकला ज्वेलर से लूट का मास्टरमाइंड:500 रुपए देकर बदमाशों को लूट के लिए उकसाया था; 3 गिरफ्तार, 2 डिटेन

पाली : पाली में 18 दिसम्बर को ज्वेलर पर फायर कर 6 किलो चांदी लूटने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। वारदात का मास्टरमाइंड ज्वेलर का पड़ोसी ही निकला। उसने बदमाश को 500 रुपए देकर लूट के लिए उसकाया था। बदमाश और उसके 4 गुर्गों ने लूट की थी। इनमें 2 नाबालिग थे।

ASP अकलेश कुमार शर्मा ने बताया- पाली शहर के धानमंडी इलाके में श्रीमालियों की गली में ज्वेलर कमल किशोर सोनी (68) से 18 दिसंबर को लूट की गई थी। बदमाश 6 किलो चांदी के गहने लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हुए थे। मामले में ज्वेलर के पड़ोसी ललित कुमार सोनी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया। मुख्य आरोपी साहिल फरार है।

ललित ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों को तैयार किया और घटना वाले दिन भी इनपुट दिए थे।

पाली के कोतवाली थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट की वारदात में शामिल आरोपी।
पाली के कोतवाली थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट की वारदात में शामिल आरोपी।

इनको किया गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन

पुलिस के अनुसार- पाली शहर के बोहरों की ढाल निवासी ललित सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी, पाली के मानपुरा भाकरी (सदर थाना) क्षेत्र निवासी 22 साल के मूलाराम उर्फ राजू पुत्र ओकाराम भाट, जोधपुर जिले के बरना (बिलाड़ा) निवासी 22 साल के दिनेश पुत्र तुलसाराम जाट को गिरफ्तार किया।

आरोपी ललित सोनी जिसने आरोपी को इनपुट देकर लूट की वारदात के लिए तैयार किया।
आरोपी ललित सोनी जिसने आरोपी को इनपुट देकर लूट की वारदात के लिए तैयार किया।

500 रुपए और इनपुट देकर साहिल को किया तैयार

कोतवाल अनिल कुमार बताया- पाली शहर के बोहरों की ढाल इलाके में रहने वाले ज्वेलर कमल किशोर सोनी पुत्र हरगोविंद सोनी का पड़ोसी ललित पूरी वारदात का मास्टरमाइंड था। उसने लूट कराने के लिए खोडिया बालाजी निवासी साहिल को तैयार किया था। ललित साहिल के कमरे पर गया था और उसे कहा था कि कमल किशोर सोनी के पास बहुत माल है। श्रीमालियों के मोहल्ले में वह अपने घर में अकेला ही रहता है। उसे आसानी से लूटा जा सकता। साहिल को पेट्रोल के लिए ललित ने 500 रुपए दिए और वारदात के लिए तैयार किया। वारदात वाले दिन भी ललित सोनी ने साहिल को फोन कर कमल किशोर सोनी के घर से निकलने का इनपुट दिया था।

पाली में 18 दिसंबर को वारदात हुई थी। दो बाइक पर आए 5 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पाली में 18 दिसंबर को वारदात हुई थी। दो बाइक पर आए 5 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

साहिल ने जेल के दोस्तों से कराई वारदात

ललित सोनी से इनपुट मिलने के बाद साहिल ने मूलाराज भाट और दिनेश जाट को लूट में शामिल किया। तीनों जेल में साथ रह चुके थे। इस दौरान तीनों में दोस्ती हुई थी। वारदात को अंजाम देन में शामिल दो नाबालिगों को दिनेश जाट ने शामिल किया था। वे दिनेश के परिचित थे।

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करते थे नाबालिग

वारदात में शामिल दोनों नाबालिगों की उम्र 16-16 साल है। वे जोधपुर जिले के बिलाड़ा थाना इलाके के रहने वाले है। दोनों सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करते थे। उनकी रील, फोटो, वीडियो देखकर उनके मन में भी उनके जैसा गैंगस्टर बनने की बात घर कर गई। वे अवैध हथियार के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो, वीडियो अपलोड करते थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों पहले भी अवैध हथियार के साथ पकड़े जा चुके थे।

पुलिस ने 10 दिन में मामले का खुलासा कर दिया। ज्वेलर कमल किशोर के साथ वारदात हुई थी।
पुलिस ने 10 दिन में मामले का खुलासा कर दिया। ज्वेलर कमल किशोर के साथ वारदात हुई थी।

वारदात खोलने में इनकी रही मुख्य भूमिका

CO सिटी जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया- वारदात को खोलने में कोतवाली थाने के ASI भल्लाराम विश्नोई, कॉन्स्टेबल जितेन्द्र बागोरा, महेश कुमार, सुरेश कुमार और पीराराम की मुख्य भूमिका रही। वारदात वाले दिन से ही टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बदमाशों की घटना वाले दिन लोकेशन की जांच करने सहित अन्य इनपुट जुटाए। कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया।

18 दिसंबर को यह वारदात हुई थी

पाली में बोहरों की ढाल रहने वाले ज्वेलर कमल किशोर सोनी धानमंडी के निकट श्रीमालियों के मोहल्ले वाले मकान में चांदी के गहने बनाते हैं। वहां वे अक्सर अकेले रहते हैं। 18 दिसंबर की शाम 4.32 बजे दो बाइक पर आए 5 बदमाश ज्वेलर के घर में घुस गए। उन्होंने ज्वेलर से मारपीट की और 6 किलो चांदी के जेवर लूट लिए। ज्वेलर चिल्लाया तो मोहल्ले के लोग इकट्‌ठे हो गए। ऐसे में बदमाशों ने निकलते वक्त फायर किया और फरार हो गए।

ज्वेलर कमल किशोर के साथ लूट की वारदात हुई थी।
ज्वेलर कमल किशोर के साथ लूट की वारदात हुई थी।

वारदात पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, रमेश परिहार भी मौके पर पहुंचे थे। ज्वेलर ने बताया कि तीन-चार युवक अंदर आए और बोले कि गहने बनवाने हैं। इस दौरान एक बदमाश ने ज्वेलर का मुंह दबा दिया और नीचे गिराकर मारपीट की। लूट के दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया तो बदमाशों ने दरवाजा खोला और हवाई फायर कर फरार हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet