[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले के कुरैश समाज 140 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले के कुरैश समाज 140 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

तालिम से कौम की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है-एडीजे आसिफ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरुवार को कुरैश समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आगाज तिलावत-ए-कुरान से मौलाना शकरुद्दीन ने किया। कार्यक्रम में कुरैश समाज की 140 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सामुदायिक विकास भवन में सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एंव शेसन न्यायाधीश सुरतगढ़ थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दीन एंव दुनियावी तालिम आवश्यक रूप से दिलावें। दुनियावी शिक्षा के साथ अरबी, ऊर्दू और कुरआन की शिक्षा एंव नैतिक शिक्षा पर बल देना चाहिए। सिस्टम में कहीं कोई भेदभाव नहीं समर्पित मनोयोग दृढ़ निश्चय के साथ लगातार मेहनत करने पर सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद जावेद कुरैशी ने कहा कि अपने-आप से सवाल करना होगा की हम शिक्षा क्यों हासिल कर रहे हैं। फिर उन चुनोतियो को लिखकर तथा लक्ष्य बनाकर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करते हैं तो सफलता आवश्यक रूप से मिलेगी।

प्रोग्राम में उपस्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अनीस ने बताया कि तालीम से ही समाज परिवार और राष्ट्र का भला हो सकता है। बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा लडकियों के साथ-साथ लडकों की शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए। अल्पसंख्यक कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर प्रतियोगी परिक्षाओं पर विशेष बल देने की आवश्यकता है।

समारोह की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के एडवोकेट सगीर अहमद कुरैशी ने कहा उक्त संस्था को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था का दर्जा दिलाया जाए जिससे धार्मिक एंव भाषाई अल्पसंख्यक दर्जा दिलाया जा सके जिससे संस्था के निमार्ण के लिए मौलाना आजाद एज्यूकेशन फाउंडेशन से निमार्ण कार्य के लिए आर्थिक सहायता मिल सकती है। समाज सेवी हाजी आमीन खोकर, इंजीनियर मुमताज अली, आदिल शेफी व प्यारे लाल उप निरीक्षक प्रोग्राम के विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए नैतिक एंव चारित्रिक शिक्षा पर जोर देने को कहा।

समारोह में सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल मजीद कुरैशी, हाजी असगर, सचिव उमर कुरैशी, मोहसिन कुरैश, मैहमूद सय्यद, मोहम्मद शफी, मोहम्मद हारुन कुरैशी, बिलाल खोकर, इमरान बडगूजर, इदरीस बडगूजर, साहिल कुरैशी, जावेद हुसैन, वसीम, अब्दुल अजीज कुरैशी, इमतियाज अली व जहीर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

जिला मुख्यालय पर कॉलेज होना चाहिए
समारोह में मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट इकबाल खत्री ने कहा जिला मुख्यालय पर कॉलेज का निर्माण होना चाहिए। जिसके लिए उपस्थित समाज के लोगों ने सहयोग करने वादा दिलाया।

सिल्वर मैडल से सम्मानित
कुरैश समाज की होनहार टॉपर प्रतिभावान 25 छात्र-छात्राओं को 10ग्राम के सिल्वर मैडल से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में हाजी फारुक खत्री, अब्दुल्ला चौहान, फारुक कुरैशी चनाना, अ.हनान, हाजी शफी, अब्दुल हन्नान, अनवर, युसूफ तंवर, आरिफ, मुजम्मिल खत्री, इसहाक, आफताब, सलीम महनसर, मोहम्मद साबिर, रिजवान, रफीक कबाड़ी, लतीफ, इरफान कुरैशी, रहमान सय्यद, मुजम्मिल खत्री, जाकिर नूंआ, अय्यूब, रमीज, हाशिम कुरैशी, जब्बार टेलर, आरिफ खोकर, इब्राहिम खान, एड. इरशाद फारुकी, इमरान, जमालुद्दीन, नवाब, गफ्फार, अय्यूब, एड. बिलाल, मोहम्मद इस्हाक, आरिफ सहित की गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुस्तफा कुरैशी, अब्दुल मजीद कुरैशी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet