[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाया धरपक्कड़ का अभियान, 7 बदमाशों को लिया हिरासत में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाया धरपक्कड़ का अभियान, 7 बदमाशों को लिया हिरासत में

मेहाड़ा पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाया धरपक्कड़ का अभियान, 7 बदमाशों को लिया हिरासत में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक

खेतड़ी नगर : मेहाड़ा पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे सात बदमाशों को हिरासत में लिया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय का माहौल कायम रखने के लिए वांछित, थाना के एचएस व अपराधिक प्रवृति के बदमाशों की धरपक्कड़ के लिए विशेष ऑपरेशन चलाकर छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें क्षेत्र में अपराध नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।

उन्होंने ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व एसपी अनिल बेनीवाल के निर्देश पर वांछित, अवैध शराब तस्करी, थाने के एक्टीव एचएस सहित अपराधिक प्रवृति के बदमाशों की धरपक्कड़ के लिए थानाधिकारी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित कर क्षेत्र में बदमाशों की धरपक्कड़ के लिए छापामार कार्यवाही की गई। अपराधिक प्रवृति के बदमाशों में पुलिस की कार्यवाही देख भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की और से आमजन में विश्वास व अपराधियाें में भय का माहौल कायम रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि थाने के एक्टिव व अन एक्टिव एचएस अपराधी,मामलों में वांछित अपराधी,अवैध शराब तस्कर,फरार स्थाइ्र वांरटी सहित सात जनों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की टीमों ने दूधवा निवासी मुकेश पुत्र लीलाराम, नांगलिया गुर्जरवास निवासी सुरेश पुत्र बाबूलाल, गौरीर निवासी अनिल उर्फ गोलियां पुत्र रोहिताश, ठाठवाड़ी निवासी मनीराम पुत्र मातादीन, बेसरड़ा निवासी संदीप पुत्र रतिराम, संदीप उर्फ प्रधान पुत्र कृष्ण कुमार, दूधवा निवासी कुलदीप उर्फ केडिया शिवराम को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अपराधियों को सोशल मीडिया पर फोलो करने पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राजवीर सिंह, एएसआई होशियार सिंह, एचसी पप्पू राम, कांस्टेबल चोखाराम, दलीप सिंह, महिपाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet