[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में खदान कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त:काम पर लौटे, प्रशासन ने दिया मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में खदान कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त:काम पर लौटे, प्रशासन ने दिया मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन

विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे ठेका कर्मियों की मांगों को लेकर विधायक की मध्यस्थता में प्रबंधन के बीच हुई वार्ता, चार मांगों पर सहमति बनने पर तीसरे दिन ठेका कर्मी लोटे कार्य पर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक

खेतड़ी नगर : कोलिहान कॉपर खदान में साईबर प्रहरी कंपनी के ठेकाकर्मी तीन दिन से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए थे, शुक्रवार को विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ठेका कर्मियों की मांगों को लेकर केसीसी मैनेजमेंट के अधिकारियों से वार्ता की जिस पर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने मुख्य मांगों को जल्द पुरा करने का आश्वासन देने के बाद ठेका कर्मी हड़ताल को समाप्त कर अपने काम पर लौट गए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि कोेलिहान खदान में लैबर सप्लाई का कार्य साईबर प्रहरी कंपनी के पास है जिसके तहत 116 ठेका कर्मी कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि पहले उनको 8.33 प्रतिशत बोनस वेतन के साथ किया जाता था लेकिन साईबर प्रहरी कंपनी उनको करीब 18 महीने से बोना का वेतन नही कर रही, जनवरी माह से उसका कार्य भी समाप्त हो जाएंगा लेकिन बोनस का पैसा वेतन के साथ नही किया, उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व का 15 दिन वेतन व छुट्टियों के पैसे बकाया है, सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि जनवरी माह में दुसरी कपनी आ जाएंगी जिसमें सभी ठेका कर्मियों को इसी पेय स्केल पर रखने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है।

इस संबंध में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को ठेका कर्मियों की समस्या के बारे में पता चला तो वह कोलिहान कॉप्र खदान के मुख्य गेट के सामने ठेका कर्मियों से मामले की जानकारी ली और कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को मौके पर बुला कर ठेका कर्मियों की मांगों को लेकर चर्चा की। केसीसी प्रबंधन की ओर से विपिन शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के हितों को देखते हुए उनकी मांगों पर निर्णय कर लिया जाएगा, जिसमें 8.33 बोनस वेतन के साथ करने, सभी कर्मचारियों को 26 दिन तक हाजिरी देने, वेतन के लिए प्रति माह दस तारीख तक वेतन देने की मांग पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि अगर दस तारीख तक प्राईवेट कंपनी वेतन नही करेंगी तो अगले दिन मैनेजमेंट वेतन करने का आश्वासन दिया साथ ही जनवरी से जो भी कंपनी कार्य लेगी उसमें नियमानुसार सभी ठेका कर्मियों को लिया जाएंगा। इसके अलावा मतदान दिवस के दौरान कर्मचारियों का वेतन काटा गया था उसे भी कर्मचारियों के लिए जारी करने का निर्णय लिया गया है। कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों की ओर से मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया।

इस मौके पर राजेश धेधड़, जतन सिंह, राजेश सैनी, ओम प्रकाश गुर्जर, गिरधारी लाल, राजकरण सैनी, बबलू अवाना, रामनिवास लादी, सतीश खरड़िया, महेंद्र छावड़ी, अनिल बाडलवास, सतवीर चिरानी, अश्वनी गुराडिया, हरिचरण, रमेश नारायण, करण सिंह गहलोत, सुनील सिंह, सचिन सेन, सुभाष सैनी, मुंशी राम सैनी, राजेश गुर्जर, विक्रम सैनी, राकेश गुर्जर, नाथूराम सैनी, विक्रम गुर्जर, पवन शर्मा, अनिल, संदीप, भागीरथ, आशीष, ओमप्रकाश, मदनलाल, मनीष सैनी, भोजराज, महेश सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet