[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय किसान सभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:1994 का यमुना जल समझौता लागू करने और फसल का मुआवजा दिलाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

अखिल भारतीय किसान सभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:1994 का यमुना जल समझौता लागू करने और फसल का मुआवजा दिलाने की मांग

अखिल भारतीय किसान सभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:1994 का यमुना जल समझौता लागू करने और फसल का मुआवजा दिलाने की मांग

पिलानी : यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने पिलानी तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।

कॉमरेड सुरेंद्र सिंह पीपली ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 1994 में हुए यमुना जल समझौते को लागू करते हुए शेखावटी को उसके हिस्से का सिंचाई का पानी दिया जाए। साथ ही किसान सभा ने यह भी मांग की है कि रबी फ़सल का 2022-23 का मुआवजा बाकी है, वो तत्काल प्रभाव से किसानों को दिया जाए।

किसान सभा के सदस्य कॉमरेड रोहित पंघाल ने बताया कि 1994 में यमुना जल समझौते के तहत हरियाणा के ताजेवाला हैड से जो पानी झुंझुनू जिले को मिलना तय हुआ था, वो अभी तक नहीं मिला है। हरियाणा और राजस्थान सरकार सहित केंद्र कि सरकारों ने भी जिले के किसानों को इस समझौते को लागू करवाने और किसानों को उनके हक का पानी दिलाने का कभी कोई सार्थक प्रयास नहीं किया।

अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर सरकार शीघ्र उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो पूरे जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद

ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय किसान सभा के कुंजा सिंह, नरेश पीपली, सिकंदर, विकास अभिषेक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet