[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब पीने से रोका तो कैफे संचालक का सिर फोड़ा:CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात, आरोपी बोले- मौका मिलते ही जान से मार देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शराब पीने से रोका तो कैफे संचालक का सिर फोड़ा:CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात, आरोपी बोले- मौका मिलते ही जान से मार देंगे

शराब पीने से रोका तो कैफे संचालक का सिर फोड़ा:CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात, आरोपी बोले- मौका मिलते ही जान से मार देंगे

सीकर : कैफे पर शराब पीने से मना किया तो युवकों ने कैफे संचालक का सिर फोड़ दिया। युवक कैफे पर बर्थडे पार्टी मनाने आए थे, इस दौरान संचालक और युवकों के बीच विवाद हो गया। युवकों ने कैफे में मौजूद स्टाफ के साथ भी जमकर मारपीट की और भाग गए। घटना सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है।

मारपीट करते हुए आरोपी।
मारपीट करते हुए आरोपी।

सीकर निवासी राजकुमार सैनी (36) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लालसिंह कॉलोनी आरटीओ रोड, राधाकिशनपुरा में देव कैफे के नाम से उसका कैफे है। देर शाम को 15 युवक बर्थडे पार्टी करने के लिए कैफे पर आए थे। युवक कैफे पर शराब पीने लगे तो मैंने उन्हें शराब पीने से रोक दिया।

घायल हुआ कैफे संचालक l
घायल हुआ कैफे संचालक l

इस बात को लेकर आरोपी मुझसे झगड़ा करने लगे। आरोपी गाली-गलौज करने लग गए और मुझ पर जानलेवा हमला करते हुए सिर फोड़ दिया। युवकों ने कैफे के स्टाफ के साथ भी मारपीट की और भाग गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गए हैं और कहा कि मौका मिलते ही वह मुझे जान से मार देंगे और कैफे चलाना सिखा देंगे।

कैफे संचालक को पकड़कर बाहर लाते हुए आरोपी।
कैफे संचालक को पकड़कर बाहर लाते हुए आरोपी।

कैफे संचालक के साथ मारपीट की पूरी वारदात कैफे में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें युवक मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22