[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:डस्ट लेकर जा रहा था हिसार, चालक घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:डस्ट लेकर जा रहा था हिसार, चालक घायल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:डस्ट लेकर जा रहा था हिसार, चालक घायल

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के भरगडान की ढाणी के पास सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर ने बताया कि हिसार निवासी सोनू कुमार सुबह करीब तीन बजे खेतड़ी के खनन क्षेत्र से ट्रक में डस्ट भरकर हिसार के लिए निकला था। जब वह खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के भरगडान की ढाणी के पास पहुंचा तो टूटी हुई सड़क के गड्ढे में टायर गिरने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे 13 की सड़क पर पलट गया। सड़क पर ही पलट जाने से सिंघाना जयपुर का रास्ता बंद हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

ट्रक के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इस दौरान हादसे में घायल ट्रक चालक सोनू कुमार को ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि क्रेन की मदद से सड़क पर गिरे ट्रक को साइड में करवाया गया।

थानाधिकारी थालौर ने बताया कि एक बार आवागमन को चालू करवा दिया गया है। ट्रक मालिक के मौके पर पंहुचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से टूटी सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62