[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसदों को सस्पेंड करने का झुंझुनूं में विरोध:कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया, लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांसदों को सस्पेंड करने का झुंझुनूं में विरोध:कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया, लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया

सांसदों को सस्पेंड करने का झुंझुनूं में विरोध:कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया, लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया

झुंझुनूं : संसद से 146 सांसदों को सस्पेंड करने के विरोध में विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को झुंझुनूं में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन किया। भाजपा हटाओ देश बचाओ, मोदी तेरी तानाशाही नहींं चलेगी नहीं चलेगी के नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार बाबा अंबेडकर साहब के द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर मंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इससे बचने के लिए सांसदों को ही निलंबित देती है।

आजादी के बाद से अब तक की सबसे बड़ी घटना है कि इतने सांसदों को सस्पेंड किया गया है। बड़ी ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि एक सांसद लाखों लोगों का प्रतिनिधि होता है, यह सांसद की नहीं बल्कि जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। आज लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की भाजपा सरकार हिटलर की तरह हिंदुस्तान में तानाशाही लागू करना चाहती है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, कांग्रेस नेता एमड़ी चोपदार, मोहरसिंह सोलाना, पूर्व प्रधान शेरसिंह, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष समेर सिंह, पीसीसी मेंबर सुरेन्द्र बेनीवाल, प्रधान शारदा देवठिया, रणजीत चंदेलिया, राजकुमार राठी, जिला प्रवक्ता शाहबाज फारूकी, संतोष सैनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, मतलूब खां, संजय पारीक, समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet