Sakshi Malik: साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती को कहा अलविदा, बृजभूषण के करीबी के WFI अध्यक्ष बनने पर उठाया कदम
पहलावनों ने इस साल बृजभूषण शरण के खिलाफ ही मोर्चा खोला था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। अब उनके ही करीबी के अध्यक्ष बनने पर साक्षी ने संन्यास का फैसला कर लिया।

Sakshi Malik Press Conference: भारत की अनुभवी पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया है। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव गुरुवार (21 दिसंबर) को संपन्न हुए। संजय सिंह नए अध्यक्ष बने हैं। वह पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। पहलावनों ने इस साल बृजभूषण शरण के खिलाफ ही मोर्चा खोला था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। अब उनके ही करीबी के अध्यक्ष बनने पर साक्षी ने संन्यास का फैसला कर लिया।
पहलवान साक्षी मलिक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।”
#WATCH | Delhi: Wrestler Sakshi Malik says "We slept for 40 days on the roads and a lot of people from several parts of the country came to support us. If Brij Bhushan Singh's business partner and a close aide is elected as the president of WFI, I quit wrestling…" pic.twitter.com/j1ENTRmyUN
— ANI (@ANI) December 21, 2023
जाट नेता और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की भतीजी साक्षी मलिक ने भाजपा सांसद के अत्याचार से तंग आकर कुश्ती छोड़ दी। @VPIndia pic.twitter.com/EaZqLm8KWY
— जनमानस शेखावाटी (@Jan_Shekhawati) December 21, 2023
संजय सिंह ने अनीता को हराया
संजय सिंह ने अध्यक्ष बनने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को मात दी। बुधवार तक सर्वसम्मति से चुनाव की कोशिशें होती रहीं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। संजय सिंह ने दावा किया था कि उनका खेमा चुनाव में हर पद पर जीतेगा और उन्होंने खुद जीत हासिल कर इसे सच साबित किया।
#WATCH | Delhi: Wrestler Sakshi Malik breaks down as she leaves after addressing a press conference.
Former WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh's aide Sanjay Singh has been elected as the new president of the Wrestling Federation of India. pic.twitter.com/Rc85nAkvgy
— ANI (@ANI) December 21, 2023
कौन हैं संजय सिंह?
संजय सिंह यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष रहे हैं और बृजभूषण के बेहद करीबी माने जाते हैं। चुनाव से पहले की कई खबरों में कहा गया था कि संजय सिंह के खेमे के पास 50 वोट में से 41 का समर्थन है। असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और ओडिशा के अलावा लगभग सभी राज्यों के कुश्ती संघ का समर्थन उन्हें मिलने की बात कही गई थी।
बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की ओर से धरना दिए जाने के बाद पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष को चुनाव से दूर रहने के लिए कहा गया। बृजभूषण न खुद चुनाव में खड़े हुए और न ही उनके पुत्र और दामाद चुनाव में खड़े हुए। सूत्र बताते हैं कि उन पर संजय सिंह को भी चुनाव से बाहर करने का दबाव बनाया गया, लेकिन यहां बात नहीं बनी।
पहलवानों ने पहले भी दिया था धरना
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर पहलवान पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट जैसी पहलवान ने धरना दिया था। पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए गए थे।