उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले में रोष:भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले में रोष:भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
खेतड़ी : उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर वीडियो बनाने के मामले में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ झुंझुनू जिले की शान है। किसान परिवार से जन्म लेकर आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति का पद सम्मानित पद होता है, उनके अपमान करने से क्षेत्र के लोगों को काफी आघात लगा है। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मिमिक्री करने और राहुल गांधी ने वीडियो बनाकर उपराष्ट्रपति का अपमान किया है, जिससे किसान मोर्चा व क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पूरे देश मे उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर वीडियो बनाने के मामले में विरोध जताया गया है।
उन्होंने कहा कि संविधान में देश के सम्मानित व्यक्तियों के साथ होने वाले अपमान को लेकर केंद्र सरकार को बेहतर कदम उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को दोहराया नहीं जा सके। उपराष्ट्रपति का अपमान होने के साथ किसान कौम का भी अपमान हुआ है। कांग्रेस के लोगों ने संविधान के नियमों की अवहेलना कर जनता के साथ कुठाराघात किया है। देश में सम्मानित व्यक्तियों के साथ इस प्रकार के होने वाले घृणित कार्य पर कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी व राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा।
इस मौके पर महामंत्री राम गुर्जर, जोगेंद्र मान, अमरचंद शर्मा, महेंद्र सिंह, सत्यनारायण भार्गव, महेंद्र खरखड़ा, कैलाश स्वामी, निखिल शर्मा, नागेंद्र सिंह सोडा, पाबूदान सिंह, विजेंद्र सैनी, महिपाल दौराता, नरेश कुमार, अमर सिंह, प्रवीण कुमार जेवरिया, संत कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2011666


