[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षिका से मारपीट और अभद्रता करने पर शिक्षक संघ सियाराम ने जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षिका से मारपीट और अभद्रता करने पर शिक्षक संघ सियाराम ने जताया विरोध

शिक्षिका से मारपीट और अभद्रता करने पर शिक्षक संघ सियाराम ने जताया विरोध

झुंझुनूं : झुंझुनूं राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा ने बुधवार को बांसवाड़ा जिले में राजकीय स्कूल की शिक्षिका के साथ सामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट व अभद्रता करने के मामले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुलरी के नेतृत्व में दिए गए विज्ञापन में बताया गया है कि बांसवाड़ा के विडियापाडा की अध्यापिका के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट व अभद्र व्यवहार के संबंध में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रणवीर गोदारा संरक्षक राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम प्रदेश कार्यकारिणी जयपुर, उम्मेदसिंह डूडी प्रदेश संगठन महामंत्री ने बांसवाड़ा की संस्था प्रधान कल्पना यादव के साथ एक असामाजिक तत्व द्वारा विद्यालय में जूते से मारपीट करने व अभद्र व्यवहार करने का कड़ा विरोध जताया। शिक्षक संघ सियाराम ने ऐसे तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने हेतु टास्क फोर्स का गठन करने व अलग से शिक्षा सुरक्षा हेतु टीचर प्रोटेक्शन एक्ट का निर्माण करने की मांग की। इस दौरान सुबेन्द सिंह बिजारणिया, रिछपाल सिंह बाबल, विजेंद्र सिंह महला, शेर सिंह, सरोज धायल, आरिफ मोहम्मद, संदीप कुमार वर्मा, राजेंद्र सिंह बिजारणिया, विकास शर्मा, राम सिंह राहड़, राजेश उपस्थित रहे। झुंझुनूं. ज्ञापन देते हुए शिक्षक संघ सियाराम के पदाधिकारी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77