[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल:फिर शुरू की पूर्व CM से मिलने की परंपरा, गहलोत-वसुंधरा नहीं जाते थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल:फिर शुरू की पूर्व CM से मिलने की परंपरा, गहलोत-वसुंधरा नहीं जाते थे

गहलोत से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल:फिर शुरू की पूर्व CM से मिलने की परंपरा, गहलोत-वसुंधरा नहीं जाते थे

जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने आज शाम को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात की। सीएम भजनलाल और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने काफी देर तक प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। सीएम और पूर्व सीएम की यह मुलाकात सियासी चर्चा का मुद्दा बन गई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने दो दशक बाद फिर परंपरा को शुरू किया है।

2003 में वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम और पूर्व सीएम कभी एक दूसरे के घर जाकर नहीं मिले। 1998 में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने तो पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत से मिलने के लिए उनके बंगले पर गए थे। गहलोत कई मौकों पर शेखावत से जाकर मुलाकात करते रहते थे। 2003 में वसुंधरा राजे के सीएम बनने के बाद सीएम और पूर्व सीएम की इस तरह की मुलाकातें बंद हो गईं। वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पिछले 20 साल में कभी एक दूसरे के बंगले पर नहीं गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल और गहलोत की यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास 8, सिविल लाइंस पर हुई। गहलोत जल्द ही मुख्यमंत्री निवास छोड़कर सिविल लाइंस में ही दूसरे बंगले में शिफ्ट होंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल और गहलोत की यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास 8, सिविल लाइंस पर हुई। गहलोत जल्द ही मुख्यमंत्री निवास छोड़कर सिविल लाइंस में ही दूसरे बंगले में शिफ्ट होंगे।

2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तो वे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मिलने उनके बंगले पर गए थे। भजनलाल शर्मा ने उसी परंपरा के तहत राजस्थान में शुरुआत की है।

राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों में सीएम और पूर्व सीएम एक दूसरे के घर जाकर मिलते रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव से उनके गंले जाकर मुलाकात की थी। अखिलेश यादव आरैर योगी आदित्यनाथ भी मिलते रहते हैं। हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश के सीएम और पूर्व सीएम भी एक दूसरे के बंगले पर जाकर शिष्टाचार मुलाकातें करते रहते हैं।

गहलोत ने कई बार मुलाकात नहीं होने का उलाहना दिया
अशोक गहलोत कई बार सार्वजनिक मंचों से वसुंधरा राजे से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा नहीं करने को लेकर उलाहना देते रहे हैं। कुछ समय पहले गहलोत ने कहा था कि वसुंधरा राजे के सलाहकारों ने उनके पहली बार सीएम बनते ही ऐसा माहौल बनाया और उन्हें गलत फीड किया, इस वजह से पूर्व सीएम के नाते मुझसे मिलने ही नहीं दिया। अगर पूर्व सीएम और सीएम प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा करते, आइडिया एक्सचेंज करते तो प्रदेश का ही भला होता।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें शेयर की हैं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें शेयर की हैं।

गहलोत-भजनलाल के बीच राजस्थान के भावी विजन पर आइडिया एक्सचेंज
सीएम और पूर्व सीएम के बीच शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आइडिया एक्सचेंज को लेकर चर्चा है। गहलोत पहले भी कहते रहे हैं कि उनकी जनहित की योजनाओं को बंद नहीं किया जाए। माना जा रहा है कि सीएम, पूर्व सीएम ने राजस्थान के भावी विजन को लेकर भी बात हुई है। सीएम भजनलाल ने हाल ही अफसरों को 25 साल को ध्यान में रखकर योजना तैयार करने पर फाेकस करने को कहा है। गहलोत ने विजन 2030 को लेकर प्रदेश के लोगों से सुझाव मांगे थे, इसके आधार पर विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार किया था।

दिल्ली गए भजनलाल, मंत्रिमंडल पर चर्चा संभव
गहलोत से मिलने के बाद भजनलाल दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी चर्चा के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। भजनलाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। भजनलाल के साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी साथ गए हैं। तीनों गुरुवार शाम तक जयपुर लौटेंगे।

Related Articles