[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार:घर पर दबिश देकर पकड़ा, दो महीने से फरार चल रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार:घर पर दबिश देकर पकड़ा, दो महीने से फरार चल रहे थे

फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार:घर पर दबिश देकर पकड़ा, दो महीने से फरार चल रहे थे

झुंझुनूं : फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में थाना क्षेत्र के उरीका निवासी प्रमोद सिंह उर्फ सुसीया पुत्र सुखबीर सिंह तथा रोहित सिंह पुत्र सुखबीर सिंह राजपूत को पकड़ा है।

आरोपी करीब दो महीने से फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 13 सितंबर 2023 को कुछ युवकों के साथ मिलकर अपने ही गांव के सोमबीर सिंह पुत्र सवाईसिंह पर फायरिंग कर दी थी। इसमें पीड़ित बाल बाल बच गया था। चिल्लाने पर गांव के अन्य व्यक्ति एकत्रित होने पर आरोपी भाग गए थे।

इस संबंध में पीड़ित ने 14 सितंबर को सूरजगढ़ थाने में प्रमोद सिंह, रोहित सिंह, प्रवीण मेघवाल समेत 4 -5 अन्य के खिलाफ फायरिंग कर जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था।

मुखबिर की सूचना पर घर से दबोचा

सूरजगढ़ थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।हरियाणा के लुहारू, हिसार, महेन्द्रगढ़, सतनाली समेत अन्य स्थानों कई बार दबिश दी गई। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आए हुए हैं। जिसके बाद घर पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22