[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्योपुरा गांव से हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ:ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्योपुरा गांव से हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ:ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

श्योपुरा गांव से हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ:ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

चिड़ावा : विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रविवार रात चिड़ावा पंचायत समिति के श्योपुरा गांव में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद नरेंद्र कुमार थे। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, यात्रा संयोजक प्यारेलाल ढूकिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया थे। प्रारंभ में राजीविका की महिलाओं ने रथ का स्वागत किया।

नोडल अधिकारी एसडीएम बृजेश गुप्ता और संचालनकर्ता रणसिंह चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उज्जवला गैस योजना के तहत नौ नये कनेक्शन, 40 उज्जवला कनेक्शनों का अपडेशन, आयुष्मान कार्ड, मृदा हेल्थ कार्ड, नैनो यूरिया के छिडक़ाव के लिए ड्रोन प्रदर्शन किया गया। प्रगतिशील किसान उम्मेद गोदारा ने भी खेती-बाड़ी से जुड़े अनुभव साझा किए।

सरपंच ओमपति देवी, रूपचंद बेनीवाल, राजेंद्र सैनी, कर्णसिंह डांगी, प्रधानाचार्या संगीता, ईश्वर बेनीवाल, संजय शर्मा, राजेंद्र सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर तहसीलदार कमलदीप पूनियां, सीडीपीओ डॉ.प्रभा लांबा, डीएसओ कपिल झाझडिया, बीसीएमओ डॉ. अनिल लांबा, सीबीईओ कैलाशचंद्र शर्मा, जेईएन आदित्य मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22