[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरियां रोकने के लिए व्यापारियों से की बैठक:पुलिस ने कहा – सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, शटर के साथ चैनल गेट भी रखें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरियां रोकने के लिए व्यापारियों से की बैठक:पुलिस ने कहा – सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, शटर के साथ चैनल गेट भी रखें

चोरियां रोकने के लिए व्यापारियों से की बैठक:पुलिस ने कहा - सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, शटर के साथ चैनल गेट भी रखें

उदयपुरवाटी : शहर के बाजारों में सर्दी के मौसम में चोरी की वारदात रोकने के लिए शनिवार की शाम शहर के प्रमुख ज्वैलरी व्यापारियों और बैंक अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी ने बैठक हुई।

जानकारी के अनुसार सर्दी के मौसम में चोरी की वारदातें बढ़ जाती हैं। शहर में चोरी की घटनाएं नहीं हो इसके लिए उदयपुरवाटी थाना प्रभारी मांगीलाल मीणा ने प्लानिंग कर ज्वैलरी व्यापारियों और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों और रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों का सर्वे करवाया। नगर पालिका की ओर से शहर के चौराहों पर लगाए गए ज्यादातर कैमरे खराब पड़े हैं। शहर के प्रमुख बाजारों पर दुकानों के सामने लगे कैमरों की क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के सामने और अंदर अच्छी क्वालिटी और नाइट विजन के कैमरे लगवाएं। जहां तक हो सके वहां तक शटर के साथ-साथ चैनल गेट भी लगवाएं।

चोरी करने से पहले चोर रैकी करते हैं, डबल डोर गेट को तोड़ने और ताले तोड़ने में अधिक समय लगता है जिससे चोरी की वारदात से बचा जा सकता है। थाना प्रभारी ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे रात को एटीम और बैंक में चौकीदार रखें। थाना प्रभारी ने सुझाव दिया कि रात को गश्त करने वाले प्राइवेट लोगों को खुद के खर्चे पर चौकीदार रखा जा सकता है। थाना क्षेत्र बहुत बड़ा होने से पुलिस की गाड़ी को एक राउंड लेकर आने में भी दो घंटे से अधिक का समय लग जाता है।

इस मौके पर बैंक अधिकारी गोपाल रंजन, प्रशांत वर्मा, देवकरण जांगिड़, ज्वैलर व्यवसायी सत्यनारायण सोनी, अरविंद कुमार मिश्रा, ललित कुमार सोनी, मनीष कुमार सोनी, दिनेश सोनी, लोकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रकाश चंद, राजेश कुमार, सिकंदर खान, इलियास, अनुराग, श्यामलाल सोनी, जयप्रकाश, बाबूलाल, सुरेंद्र कुमार और गोविंद राम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22