[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ पुलिस ने 14 गौवंश को कराया मुक्त:ट्रक जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ पुलिस ने 14 गौवंश को कराया मुक्त:ट्रक जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मुकुंदगढ़ पुलिस ने 14 गौवंश को कराया मुक्त:ट्रक जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नवलगढ : मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जेजूसर में पुलिस ने मंगलवार रात को गौवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 गौवंश को मुक्त कराया है। साथ ही ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। इससे पहले गौ रक्षा दल झुंझुनूं की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद गौरक्षा दल सदस्यों की सूचना पर रात को पुलिस मौके पर पहुंची।

एसएचओ सरदारमल चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि जेजूसर गांव में गोकशी के लिए एक ट्रक में गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। जिस पर एसएचओ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो गांव में सरकारी स्कूल खैल मैदान के निकट एक ट्रक खड़ा मिला। वहीं पुलिस टीम को देखकर चालक व अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग छूटे।

ट्रक में रस्सियों से मुंह और पैर बंधे कुल 14 गौवंश मिले। जिनमें 11 सांड और 3 गायें थी। ट्रक को तिरपाल लगाकर ढका था। मौके पर पशु क्रूरता समिति झुंझुनूं के सदस्य भी पहुंचे। गौ रक्षा दल सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वे दिन से ही गौतस्करी की सूचना पर यहां निगरानी रख रहे थे। शाम करीब सात बजे यह ट्रक गांव में खेल मैदान के पास आकर अंधेरे में खड़ा हो गया। पुलिस ने गौवंश को मुक्त करवा कर गौवंश का इलाज और मेडिकल करवाया। इसके बाद गौवंश को मुकुंदगढ़ की शैलेंद्र बाबा कामधेनु गौशाला में गौवंश को सौंपा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet