[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरक्षा में बड़ी चूक: संसद में दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, डिंपल यादव बोलीं- लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टटॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सुरक्षा में बड़ी चूक: संसद में दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, डिंपल यादव बोलीं- लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था

लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। दर्शकदीर्घा से दो शख्स संसद में कूद गए। कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।

सुरक्षा में बड़ी चूक: लोकसभा में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिटर गैलरी से एक विजिटर लोकसभा में कूद गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोकसभा को स्थगित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव का कहना है, ‘जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार वे टैग नहीं रखते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था’।

जानकारी के अनुसार, मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर मिला पास मिला था। संसद भवन के सामने एक महिला और पुरुष ने नारेबाजी करते हुए  टियर स्मॉग का उपयोग किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। दोनों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। 13 दिसंबर है और संसद हमले की बरसी है, ऐसे में इस घटना को सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार दो शख्स जब गैलरी से कूदे को सदन में धुआं भी उठा। अफरा-तफरी मची और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारी महिला नीलम (42) पुत्री कौर सिंह रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार की रहने वाली है। वहीं, युवक अमोल शिंदे (25) पुत्र धनराज शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet