[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन:जिला कलेक्टर ने किया 4 ग्राम पंचायतों का दौरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन:जिला कलेक्टर ने किया 4 ग्राम पंचायतों का दौरा

विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन:जिला कलेक्टर ने किया 4 ग्राम पंचायतों का दौरा

झुंझुनूं : 16 दिसंबर से शुरू हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी में जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। मंगलवार को जिला कलक्टर बचनेश अग्रवाल ने गुढ़ागौड़जी के पोसाणा और रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत का और नवलगढ़ की लोहार्गल और पहाड़ीला ग्राम पंचायत का दौरा कर यहां यात्रा की तैयारी के संबंध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के सुचारू आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों पूर्ण आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय से लेकर ब्लॉक स्तरीय, पंचायत समिति स्तर के प्रत्येक कार्मिक को अपने विभाग से संबंधित योजना की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने योजनाओं से संबंधित लाभार्थी का चिन्हीकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान योजना के लाभार्थी एवं योजना से वंचित रहे व्यक्ति भी मौजूद रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। ताकि वंचितों को भी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

उन्होंने संबंधित उपखंड अधिकारियों और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकल्प यात्रा हेतु स्वागत समिति, सांस्कृतिक समिति, प्रतिदिन के लिए निर्धारित नोडल अधिकारी, वैन, लाभार्थी संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा मॉनिटरिंग से संबंधित कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ एवं वीबीएसवाई के नोडल अधिकारी जवाहर चौधरी, नवलगढ़ एसडीएम सुमन सोनल, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, जिला परिषद के सहायक अभियंता अमित चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet