[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब के ठेके के पास गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर की मौत:वर्चस्व की लड़ाई में हार्डकोर बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शराब के ठेके के पास गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर की मौत:वर्चस्व की लड़ाई में हार्डकोर बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला

शराब के ठेके के पास गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर की मौत:वर्चस्व की लड़ाई में हार्डकोर बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला

पचेरी : झुंझुनूं के पचेरी थाना क्षेत्र के रायपुर अहिरान में शराब ठेके के पास गैंगवार में एक बदमाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

मृतक पप्पू उर्फ पप्पिया (40) हार्डकोर अपराधी था। बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक पर आए थे। जिसमें राजवीर उर्फ दोलिया और मनोज उर्फ कालिया नाम सामने आ रहा है। जिन्होंने पप्पू उर्फ पप्पिया की पीट पीट कर हत्या कर दी। दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं।

मर्तक पप्पू उर्फ पप्पिया।
मर्तक पप्पू उर्फ पप्पिया।

मृतक व आरोपी एक ही गांव पथराना के रहने वाले है। काफी समय से दोनों में वर्चस्व को लेकर गैंगवार चल रही थी। पहले भी कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

हरियाणा के नारनौल में दम तोड़ा

थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया देर रात रायपुर अहीरान में गैंगवार की सूचना मिली थी। मौके पर जाब्ते के साथ पहुंचे थे। लेकिन उससे पहले ही मृतक पप्पू उर्फ पप्पिया के परिजन उसे सिंघाना के अस्पताल लेकर पहुंच चुके थे। हालात गंभीर होने पर वहां से हरियाणा के नारनौल रेफर कर दिया। जहां पप्पू उर्फ पप्पिया ने दम तोड़ दिया।

शव को मोर्च्युरी में रखवाया

फिलहाल शव को बुहाना के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में जाप्ता तैनात है। अभी तक मृतक के परिजनां की ओर रिपोर्ट नहीं दी गई है। थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

नाकाबंदी कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने हरियाणा सीमा से लगे कई इलाकों में नाकाबंदी करवाई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जगह जगह दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77