[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में राजपूत समाज ने किया प्रदर्शन:शहर में बंद रहे बाजार, आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में राजपूत समाज ने किया प्रदर्शन:शहर में बंद रहे बाजार, आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग

राजपूत समाज, सर्व समाज के साथ व्यापार मंडल ने करवाया, खेतड़ी बंद एसडीएम कार्यालय के आगे किया जमकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सोपा ज्ञापन

खेतड़ी : जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को खेतड़ी में सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के बाजार बंद रहे।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करे Janmanas Shekhawati News का WhatsApp Channel

सर्व समाज के लोगों की ओर से एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेडी एक राजपूत समाज के ही नेता नहीं थे। वह किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर सर्व समाज के लिए हमेशा सड़क पर लड़ाई लड़ने के लिए खड़े हो जाते थे। राजस्थान को शांति प्रदेश के नाम से जाना जाता था, लेकिन पड़ोसी राज्य हरियाणा से आने वाले बदमाशों पर कार्रवाई नहीं होने से इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात हो गई है।

हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में पुलिस की नाकामी भी सामने आ रही है। सर्व समाज के लोगों की ओर से उपखंड कार्यालय के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया गया। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद युवाओं ने खेतड़ी कस्बे में रैली निकाली। इस दौरान मुख्य बाजार में दुकान बंद करवाने को लेकर व्यापारियों से बहस भी हुई।

इस मौके पर राजपूत महासभा अध्यक्ष हरिओम सिंह उसरिया, जिप सदस्य उम्मेदसिंह निर्वाण, करणी सेना जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह फौजी, महीपाल सिंह उरजनवाला, राजेंद्र सिंह हरड़िया, नरेंद्र सिंह नंगली, ईश्वर पांडे, नगेंद्र सिंह सोडा, सुधीर गुप्ता, मदन सिंह, जयसिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, अभिमन्यु सिंह, मोनू सिंह, रवि सिंह, नरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, नरपाल सिंह, राधेश्याम शर्मा सिहोड़, मनीष शर्मा, सुगन सिंह और भूप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे ‌।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77