राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक सम्पन्न
राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक सम्पन्न
झुंझुनूं : जिले में 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिला कलक्टर बचनेश अग्रवाल ने कलेक्टे्रट सभागार में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित राजीनामें योग्य प्रकरण जो उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हो सकते है उन्हें चिन्हित कर उनका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंक, मेडिकल, नगर परिषद, जिला परिषद, राजस्व विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से मौसमी बीमारियों, खरीद केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतगणना व्यवस्थाओं पर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और दिशा निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039417


