[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 74.35 प्रतिशत मतदान:साढ़े पांच बजे बाद भी बूथ पर दिखी कतारें, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीचुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 74.35 प्रतिशत मतदान:साढ़े पांच बजे बाद भी बूथ पर दिखी कतारें, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

खेतड़ी में 74.35 प्रतिशत मतदान:साढ़े पांच बजे बाद भी बूथ पर दिखी कतारें, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। हालाकि इस दौरान भी कई बूथ पर मतदाता कतार में लगे रहे। ऐसे में जो मतदाता केंद्र के अंदर तक थे। उन्हें वोट देने दिया गया। जिससे कई जगह शाम करीब सात बजे तक भी मतदान चला। मतदान समाप्ति के बाद मतदानकर्मी सुरक्षा के बीच ईवीएम को लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। अब तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

खेतड़ी में 74.35 फीसदी मतदान हुआ है।

मतदान अपडेट

  • शाम 5 बजे तक 69.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • दोपहर 3 बजे तक ​​​57.23​​​​ फीसदी मतदान हुआ।
  • दोपहर 1 बजे तक 42.11 फीसदी मतदान।
  • खेतड़ी में सवेरे 11 बजे तक 26.42 फीसदी मतदान हुआ।
  • खेतड़ी में 9 बजे तक 11.71 फीसदी मतदान हुआ।
खेतड़ी में मतदान केंद्र के बाहर शाम साढ़े पांच बजे लगी कतार
खेतड़ी में मतदान केंद्र के बाहर शाम साढ़े पांच बजे लगी कतार
खेतड़ी उपखंड के पपुरना गांव में ग्रामीणों ने एक मतदानकर्मी पर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का आरोप लगाया है। इसके बाद बीएसपी प्रत्याशी मनोज कुमार घुमरिया मौके पर पहुंचे। जहां उनकी कर्मचारियों से बहस हुई।

खेतड़ी में वोटिंग बूथ पर बुजुर्ग महिला को ले जाते परिजन
खेतड़ी में वोटिंग बूथ पर बुजुर्ग महिला को ले जाते परिजन
गोठड़ा के राजकीय स्कूल में भाग संख्या 23 पर मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं
गोठड़ा के राजकीय स्कूल में भाग संख्या 23 पर मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं
वोट करने के लिए आने वाले पहले पांच मतदाताओं से पौधा रोपण करवाते कर्मचारी।
वोट करने के लिए आने वाले पहले पांच मतदाताओं से पौधा रोपण करवाते कर्मचारी।
मतदाताओं को निर्धारित समय के अनुसार बूथ के अंदर लेकर करवाया मतदान
मतदाताओं को निर्धारित समय के अनुसार बूथ के अंदर लेकर करवाया मतदान
खेतड़ी में 9 प्रत्याशी हैं मैदान में
क्रम संख्या प्रत्याशी पार्टी लिंग
1 धर्मपाल गुर्जर भाजपा पुरुष
2 मनीषा गुर्जर कांग्रेस महिला
3 धर्मसिंह निर्दलीय पुरुष
4 प्रकाश निर्दलीय पुरुष
5 पूरणमल सैनी निर्दलीय पुरुष
6 राहुल घुमरिया निर्दलीय पुरुष
7 कपिल जांगिड़ निर्दलीय पुरुष
8 मनोज घुमरिया बसपा पुरुष
9 सत्यनारायण निर्दलीय पुरुष

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77