[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कल सवेरे सात बजे से डाल सकेंगे वोट:प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, 79 बूथ संवेदनशील श्रेणी में, जहां रहेगी विशेष नजर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कल सवेरे सात बजे से डाल सकेंगे वोट:प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, 79 बूथ संवेदनशील श्रेणी में, जहां रहेगी विशेष नजर

कल सवेरे सात बजे से डाल सकेंगे वोट:प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, 79 बूथ संवेदनशील श्रेणी में, जहां रहेगी विशेष नजर

खेतड़ी : विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा। मतदाता सवेरे 7 से शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 209 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 79 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। जहां अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। विधानसभा क्षेत्र में 223093 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 118105 पुरुष, 104988 महिलाएं हैं। पिछले चुनाव यानी 2018 की बात करें तो खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 73.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

50 प्रतिशत बूथ सीधे वेबकास्टिंग से जुड़ेगें

इस विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत बूथ सीधे वेबकास्टिंग से जुड़े रहेंगे। यानी वहां का सीधा प्रसारण कलेक्टर, एसपी और कंट्रोल रूम में दिखाई देगा। इन सभी बूथों के बाहर यह लिखा भी होगा कि आप कैमरे की नजर में हैं। यह बूथ वेबकास्टिंग से जुड़ा हुआ है।

आज शाम पहुंच जाएंगे मतदान दल

चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल आज शाम तक पहुंच जाएंगे। चुनाव के दौरान मतदान के दिन स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवान, क्यूआरटी, स्पेशल आर्म्ड फोर्स, आरएसी के जवान तैनात रहेंगे।

मतदान केंद्रों पर रहेंगी ये सुविधाएं

हर मतदान केंद्र पर छाया-पानी और व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। वहां एक बीएलओ तैनात रहेंगे, जो मतदाताओं को उनके वोटिंग केंद्र या फिर कमरा नंबर की जानकारी देंगे। हर बूथ केंद्र पर दो स्काउट गाइड भी तैनात रहेंगे। जो बुजुर्ग या फिर बीमार व्यक्ति को केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। हर मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मतदाताओं के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।

कल सवेरे 5:30 बजे से मॉक पाेल

विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सर्दी के मौसम में मतदान दलों को वोटिंग के दिन सुबह 4 बजे से एक्टिव होना होगा। सुबह 4 बजे सैक्टर मजिस्ट्रेट को रिटर्निग कार्यालय से रिजर्व ईवीएम मिलेंगी। इसके अलावा सुबह 5:30 बजे से मॉक पाेल शुरु हो जाएगा। इस दौरान यदि किसी प्रत्याशी का ऐजेंट नहीं आता है तो करीब 15 मिनट तक उसका इंतजार करना होगा। इसके बाद सुबह 5:45 बजे हर हालत में मॉक पाल शुरु कर दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62