[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पनौती के कारण हार गए वर्ल्ड कप: राहुल गांधी:कहा-हिंदी और अंग्रेजी दोनों सीखों, अडानी का काम आपकी जेब काटना है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जालोरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पनौती के कारण हार गए वर्ल्ड कप: राहुल गांधी:कहा-हिंदी और अंग्रेजी दोनों सीखों, अडानी का काम आपकी जेब काटना है

पनौती के कारण हार गए वर्ल्ड कप: राहुल गांधी:कहा-हिंदी और अंग्रेजी दोनों सीखों, अडानी का काम आपकी जेब काटना है

जालोर : कांग्रेस सचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को जालोर के आकोली गांव में पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जिस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सहित करीब 10 हजार की संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

राहुल ने करीब 25 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पनौती बताते हुए कहा कि हमारे देश के लड़के अच्छा खासा वर्ल्डकप जीत रहे थे। लेकिन पन्नौती के कारण हम हार गए। मोदी और अडाणी की जेब कतरों से तुलना करते हुए कहा की मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-इधर करने का है और अडानी का काम आपकी जेब काटना है।

राहुल गांधी ने कहा की मोदी सहित आरएसएस हिन्दुस्तान के लोगों को हिन्दी बोलने और सीखने को बोलती हैं। लेकिन भाजपा नेताओं के बच्चे अच्छे इंग्लिश स्कूलों में पढ़ते हैं।

आकोली में राहुल गांधी की जनसभा में लोगों की भीड़।
आकोली में राहुल गांधी की जनसभा में लोगों की भीड़।

राजस्थान में कांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूल का फैलाया जाल
राजस्थान में हर जिले में बच्चों के लिए फ्री इंग्लिश मीडियम स्कूल खुल रहे हैं। कांग्रेस ने अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के जाल बिछा दिया है। भाजपा कहती हैं हिन्दी सीखों,अंग्रेजी नहीं। हम कहते हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों सीखों। राजस्थान और देश में हिंदी में बात करो मगर कोई विदेशी आता है या कोई विदेश में जाता है तो अंग्रेजी जरूरी है।

25 मिनट जनसभा को संबोधित किया, भाषण में स्थानीय मुद्दे नहीं
जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने मंच से करीब 25 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें मोदी, अडाणी और सात गांरटी योजना पर ही बोले, लेकिन एक भी स्थानीय मुद्दे पर बात नहीं की। जलन्धरनाथ और वीर वीरमदेव की तपोभूमि जालौर आकर भी उन्हें याद नहीं किया।

इस दौरान मंच पर पुखराज पाराशर, पन्नेसिंह पोषाणा, नेनसिंह राजपुरोहित, संगिता, जालोर विधानसभा प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर प्रत्याशी सरोज चौधरी, भीनमाल प्रत्याशी समरजीत सिंह, सांचौर प्रत्याशी सुखराम विश्नोई, रानीवाड़ा प्रत्याशी रतन देवासी,लक्ष्मणसिंह सांखला, योगेन्द्र कुमावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89