[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस के डीएनए में है वादा खिलाफी:वसुंधरा बोलीं- क्या 1 से 10 गिनने तक कर्ज माफ हुआ, युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस के डीएनए में है वादा खिलाफी:वसुंधरा बोलीं- क्या 1 से 10 गिनने तक कर्ज माफ हुआ, युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया

कांग्रेस के डीएनए में है वादा खिलाफी:वसुंधरा बोलीं- क्या 1 से 10 गिनने तक कर्ज माफ हुआ, युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया

सीकर : वादा खिलाफी करना कांग्रेस के डीएनए में है। सच तो ये लोग बोल ही नहीं सकते। कांग्रेस वालों ने कहा था कि एक से लेकर दस तक गिनती गिनने तक किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। मैं पूछना चाहती हूं, क्या कर्ज माफ हुआ? ये बात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सीकर के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कही। वे भाजपा प्रत्याशी रतन जलधारी के समर्थन में सभा को संबोधित करने आई थी।

वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को इस्तेमाल तो किया लेकिन उन पर कोई काम नहीं किया।
वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को इस्तेमाल तो किया लेकिन उन पर कोई काम नहीं किया।

गहलोत सरकार पर किया प्रहार
राजे ने गहलोत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं को राजस्थान में महफूज सुरक्षित रखने की बात की जाती है। क्या राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित हैं। देश में अगर सबसे ज्यादा क्राइम किसी राज्य में होता है तो वह राजस्थान में होता है। राजस्थान में हर दिन महिलाओं के साथ कोई ना कोई हादसा हो ही जाता है।

वसुंधरा राजे ने 25 मिनट के भाषण में ज्यादातर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां ही गिनाई।
वसुंधरा राजे ने 25 मिनट के भाषण में ज्यादातर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां ही गिनाई।

भाजपा की गिनाई उपलब्धियां
वसुंधरा राजे ने 25 मिनट के भाषण में ज्यादातर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां ही गिनाई। राजे ने कहा कि सीकर में कुछ भी विकास कार्य नहीं हुए। हमने जो प्रोजेक्ट पास किए थे सरकार ने उन पर काम नहीं किया और वो अभी भी अटके हुए हैं।

वसुंधरा राजे ने कहा कि सीकर में कुछ भी विकास कार्य नहीं हुए. हमने जो प्रोजेक्ट पास किए थे सरकार ने उन पर काम नहीं किया और वो अभी भी अटके हुए हैं।
वसुंधरा राजे ने कहा कि सीकर में कुछ भी विकास कार्य नहीं हुए. हमने जो प्रोजेक्ट पास किए थे सरकार ने उन पर काम नहीं किया और वो अभी भी अटके हुए हैं।

वसुंधरा राजे की सभा की बड़ी बातें…

कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया
राजे सीकर के किसानों को साधने की कोशिश की गई। राजे ने भाषण में कहा कि पिछली भाजपा की सरकार ने राजस्थान में प्रदेश के 27 लाख किसानों का 8 हजार करोड रुपए का कर्ज माफ किया था। सीकर के 7 हजार किसानों का कर्ज भी माफ किया गया और उन्हें सर्टिफिकेट दिए गए। कांग्रेस ने कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन बाद ही कर्ज माफ कर दिया जाएगा लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ।

राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं
कांग्रेस ने राजस्थान में महिलाओं को सुरक्षित रखने का वादा किया था। लेकिन यहां पर महिलाओं के साथ हर रोज कोई ना कोई घटना हो ही जाती है. हम गिनती नहीं करना चाहते लेकिन मैं मानती हूं कि पूरे देश के अंदर राजस्थान में ही महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार होता है। शर्म से हम लोगों को अपनी मुंडी नीचे कर लेनी चाहिए। जो लोग महिलाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते, वह लोग अपने प्रदेश को कैसे आगे बढ़ाएंगे।

19 बार पेपर लीक हुए, रोजगार नहीं दिए
कांग्रेस ने कहा था कि हम लोग बेरोजगारों को रोजगार देंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार तो नहीं मिले लेकिन 19 बार पेपर लीक जरूर हो गए। यह बेरोजगार युवाओं के भविष्य साथ भी विश्वास घात है।

कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं का इस्तेमाल किया
वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को इस्तेमाल तो किया लेकिन उन पर कोई काम नहीं किया। सीकर में भाजपा ने 15 करोड़ की लागत से 132 जीएसएस का बिजली स्टेशन बनाया, AEN, XEN कार्यलय खोले गए, 25 करोड़ की लागत से नेहरू पार्क, सालासर बस स्टैंड, एसके हॉस्पिटल के निर्माण कार्य सहित अनेक विकास कार्य करवाए गए।
कोटा के बराबर का एज्युकेशन हब बना सीकर
पिछली भाजपा की सरकार ने 160 करोड़ की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य कराया। सीकर अब एक एजुकेशन हब बन गया है और कोटा जैसा हब बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। यहां इतने स्कूल, कॉलेज व कोचिंग इंस्टिट्यूट हैं और बिल्कुल जयपुर के पास है जिसका फायदा हमें मिलने वाला है। भाजपा ने 190 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य करवाया है।

राजस्थान में पैसे लिए बिना कोई काम नहीं होता
राजस्थान में अब बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता। यहां टीचर, डॉक्टर का ट्रांसफर भी पैसे लेकर करवाया जाता है। किसानों से पैसे लिए जाते हैं। अधिकारी बिना पैसे लिए गरीब का काम नहीं करते।

सीकर में सीवरेज प्रोजेक्ट अधूरे
भाजपा ने सीकर शहर के अंदर पानी निकासी के लिए सीवरेज का काम शुरू किया था। कांग्रेस ने आते ही उसे बंद कर दिया। सीवरेज और नाले-नालियों को अधूरा छोड़ दिया जिसके कारण अभी भी पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। 5 साल निकल जाने के बाद भी आज तक प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं हो पाया।

राजस्थान पर 95 हजार करोड़ का बिजली कर्ज
भाजपा ने राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने के लिए इसके कर्ज को खत्म करने की कोशिश की। बिजली के कर्ज को हमने 10 हजार करोड़ तक लाकर छोड़ दिया था। अगर 5 साल हो और मिल जाते तो सारा कर्ज दूर हो जाता और प्रदेशवासियों को ढाई से तीन प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मिलती। राजस्थान पर अब 95 हजार करोड़ रुपए का बिजली कर्ज है।

सीकर पहुंचने पर वसुंधरा राजे का राजस्थानी ओढ़नी ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
सीकर पहुंचने पर वसुंधरा राजे का राजस्थानी ओढ़नी ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

Related Articles