जिले में 461 क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर रहेगा विशेष फोकस
जिले में 461 क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर रहेगा विशेष फोकस

झुंझुनूं : नक्सली क्षेत्रों एवं मध्यप्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव कराने वाले जवान जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। मध्यप्रदेश में चुनाव कराने के बाद पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवान झुंझुनूं पहुंचना शुरू हो गए हैं।
जिले में चुनाव के दौरान सीएपीएफम सेंट्रल पुलिस आर्म्ड फोर्सेज की 28 कंपनियां तैनात रहेगी। ये कंपनियां मिजोरम, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश जैसे प्रदेशों से आई है। इनमें वे जवान शामिल हैं जो मध्यप्रदेश में क्रिटिकल बूथों पर चुनाव करा कर आए हैं। इन जवानों को जिले में क्रिटिकल बूथों पर तैनात किया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्सेज के ये जवान चुनाव के दौरान पुलिस जवानों के साथ मिलकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिले में 3083 जवानों को पोलिंग बूथों पर तैनात किया जाएगा। हथियारबंद ये जवान चुनाव के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए पोलिंग बूथ पर रहेंगे। झुंझुनूं पहुंचे इन जवानों को सोमवार को पोलिंग बूथ पर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पोलिंग पार्टी के साथ ही पुलिस टीमों के साथ ये जवान पोलिंग बूथों पर जाएंगे। जिले में अभी तक थर्ड आरएसी, सीआईएसएफ के जवान पहुंच चुके हैं। इन जवानों ने गांवों एवं शहरों में फ्लैग मार्च किया।
सीआरपीएफ जवान संभालेंगे ईवीएम की सुरक्षा : एसपी
जिले में मतगणना स्थल मोतीलाल कॉलेज में इनकी डयूटी रहेगी। क्रिटिकल बूथों व लोकेशन की पहचान कर ली गई है। ऐसे स्थानों पर हथियारबंद जवान तैनात किए जाएंगे। 25 कंपनियां आ चुकी है। तीन हजार से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। विधानसभा वार सुपरवाइजरी अधिकारी सात, पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी 22, सात एरिया मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट 169 लगाए जाएंगे। असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
– देवंेंद्र कुमार विश्नोई, एसपी जिले में 1737 पोलिंग बूथ बनाए इनमें से 461 पर हथियारबंद जवान तैनात किए जाएंगे जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान 1737 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 461 बूथों को क्रिटिकल बूथों में शामिल किया गया इन बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्सेज के तीन जवानों को हथियार समेत तैनात किया जाएगा। पिछले चुनाव से जिले में 1706 पोलिंग बूथ थे। अब 31 पोलिंग बूथ और बढ़ गए इन्हें मिलाकर अब जिले में 1737 पोलिंग बूथ है। क्रिटिकल बूथों पर वेब कास्टिंग की सुविधा भी रहेगी।