[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया:सूर्य कुंड मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं ने खोला व्रत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया:सूर्य कुंड मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं ने खोला व्रत

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया:सूर्य कुंड मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं ने खोला व्रत

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के सुभाष मार्केट स्थित सूर्य कुंड मंदिर में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का पर्व मनाया गया। पूजा के दौरान व्रतधारी महिला और पुरुषों ने सूर्य कुंड में अस्त होते भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि एवं अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए उपवास खोला। रविवार देर शाम को भोजपुरी संस्कृतिक समिति खेतड़ी नगर के तत्वाधान में बिहारी समुदाय के लोगों ने दो दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता की मुख्य यजमानी में पंडित सुमन तिवाड़ी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई।

संस्था अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि छठ पूजा की मान्यता है, जब राम-सीता 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तब रावण वध के पाप से मुक्त होने के लिए उन्होंने ऋषि-मुनियों के आदेश पर राजसूर्य यज्ञ करने का फैसला लिया। पूजा के लिए उन्होंने मुग्दल ऋषि को आमंत्रित किया। मुग्दल ऋषि ने मां सीता पर गंगाजल छिड़ककर पवित्र किया और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्यदेव की उपासना करने का आदेश दिया। जिसके बाद से समुदाय के लोगों की ओर से विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर मान्यता के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर छठ पूजा महोत्सव मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि छठ पूजा महोत्सव का समापन सोमवार सुबह महिलाएं उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ होता है। भारत देश में अनेक धर्म व संस्कृति के लोग रहते हैं, जो अपनी-अपनी संस्कृति के अनुसार अपने त्योहार को श्रद्धापूर्वक मानते हैं। इस त्योहार पर महिलाएं उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर वंश की प्राप्ती व अमन चैन की कामना कर पूजा संपन्न करती है। इस अवसर पर संजयसिंह, एस गुहा, आरएस सजवान, एसके पुरोहित, एके मलिक, समिति महामंत्री पंकज कुमार, राजेंद्र दुबे, इंद्रजीत ओंझा, भगवानसिंह, कमलेश दुबे, रामनिवास, शंकरदत्त तिवाड़ी सहित बिहारी समुदाय व अन्य समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर अमन चैन की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77