[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीचुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

खेतड़ी : नीमकाथाना कलेक्टर ने शनिवार को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर विधानसभा चुनाव को लेकर खेतड़ी में होने वाली मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व बसपा सुप्रीमो मायावती की सभाओं की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने सबसे पहले खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बाडलवास, त्यौंदा, मेहाड़ा, दूधवा, गौरीर, शिमला ठाठवाड़ी, गणेशपुरा के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हरियाणा सीमा पर बनाई गई चैकपोस्ट का जायजा लेकर प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर संवेदनशील इलाकों के बारे में भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा चुनाव में होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस की ओर से एक्शन लिया जाएगा।

इसके बाद कलेक्टर व एसपी अनिल बेनीवाल खेतड़ी नगर के नेहरू मैदान में पहुंचे, जहां 20 नवंबर को होने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हेलिपैड निरीक्षण के बाद जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच व सभा स्थल के बारे में एसपीजी के अधिकारियों व मायावती के निजी सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी ली।

इस मौके पर बसपा प्रदेश प्रभारी प्रेमसिंह बारूपाल, प्रदेश सचिव सज्जन सिंह चूड़ी, एडवोकेट हरेश पंवार, सुरेश सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे। पोलो ग्राउंड खेल मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा होगी। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चौकसी बरतने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77