[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा चुनाव:कलेक्टर ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बार्डर एरिया का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा चुनाव:कलेक्टर ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बार्डर एरिया का किया निरीक्षण

विधानसभा चुनाव:कलेक्टर ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बार्डर एरिया का किया निरीक्षण

खेतड़ी : नीमकाथाना कलेक्टर ने शनिवार को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बार्डर एरिया के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रुति भारद्वाज सबसे पहले खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बाडलवास, त्यौंदा, मेहाड़ा, दूधवा, गौरीर, शिमला ठाठवाड़ी और गणेशपुरा के मतदान केंद्र पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने हरियाणा सीमा पर बनाई गई चैकपोस्ट का जायजा लेकर लेकर प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर संवेदनशील इलाकों के बारे में भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा चुनाव में होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस की ओर से एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज व एसपी अनिल बेनीवाल खेतड़ीनगर के नेहरु मैदान में पहुंचे, जहां 20 नवंबर को होने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खेतड़ी के पोलो ग्राउंड खेल मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर के समर्थन में सभा की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चौकसी बरतने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाई और मतदान प्रक्रिया में शत प्रतिशत लोगों की भागीदारी निभाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम जय सिंह चौधरी, तहसीलदार विवेक कटारिया, एसीबीईओ सनोज मान, डीएसपी सतीश वर्मा, सीआई आसाराम गुर्जर, मेहाड़ा थानाधिकारी किरण सिंह यादव, चोखाराम सहित अनेक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77