[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Assembly Election 2023: पांचों चुनावी राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्री करोड़पति, लिस्ट में सबसे पहले कौन और कितनी प्रॉपर्टी?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टचुनाव 2023टॉप न्यूज़राज्य

Assembly Election 2023: पांचों चुनावी राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्री करोड़पति, लिस्ट में सबसे पहले कौन और कितनी प्रॉपर्टी?

Assembly Election 2023: इन चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव के पास है। वहीं, सबसे कम मिजोरम के सीएम जोरमथांगा के पास है।

Assembly Election 2023: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है, जिसके बाद उनकी संपत्ति का भी खुलासा हुआ है। इन चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव के पास है। वहीं, सबसे कम मिजोरम के सीएम जोरमथांगा के पास है। चुनाव नामांकन के समय दिए गए हलफनामें से इन सभी मुख्यमंत्रियों की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है।

के.चंद्रशेखर राव, तेलंगाना (34.12 करोड़ की संपत्ति)

तेलंगाना राज्य बनने के बाद से ही लगातार नौ साल से अधिक सीएम की गद्दी पर बैठने वाले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव व उनकी पत्नी के पास कुल 34.12 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसके अतिरिक्त राव की हफ (संयुक्त हिंदु परिवार) की 24.81 करोड़ रुपए की संपत्ति अलग है। तेलंगाना मुख्यमंत्री से पहले केंद्रीय मंत्री भी रहे चंद्रशेखर राव के पास कोई गाड़ी नहीं है। राव दंपती के पास करीब तीन किलो सोना और 45 किलो चांदी है।

जानिए कौन हैं के. चंद्रशेखर राव, आम आदमी से सीएम बनने तक का सफर - India TV Hindi

भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ (33.38 करोड़ की संपत्ति)

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और उनकी पत्नी के नाम 33.38 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। भूपेश बघेल करीब 21 करोड़ और उनकी पत्नी करीब 11 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी के पास 40 तोला सोना है। वहीं, बघेल के पास एक एसयूवी कार और ट्रैक्टर है, जबकि उनकी पत्नी के नाम तीन ट्रैक्टर और एक मारूति कार भी है।

महादेव ऐप पर ED का बड़ा दावा, प्रमोटर्स ने CM भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ | ED big claim on Mahadev app promoters gave Rs 508 crore CM Bhupesh Baghel | TV9 Bharatvarsh

अशोक गहलोत, राजस्थान (11.68 करोड़ की संपत्ति)

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और उनकी पत्नी के पास करीब 11 करोड़ 68 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, चल संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि अचल संपत्ति की कीमत 8 करोड़ के पार है। सीएम गहलोत के नाम इस बार के चुनाव में चल सम्पत्ति 1.95 करोड़ बताई गई है, जो कि पिछली बार 95 लाख थी। वहीं, अचल संपत्ति 4.59 करोड़ से बढ़कर 8.32 करोड़ हुई है। अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत के पास करीब 900 ग्राम चांदी और 23 तोला सोना है। गहलोत और उनकी पत्नी के खुद के नाम पर कोई कार नहीं है।Ashok Gehlot Pc Live:मंत्री गुढ़ा की बर्खास्तगी पर Cm गहलोत ने नहीं दिया जवाब, बिना नाम लिए पायलट पर बोला हमला - Ashok Gehlot Press Conference Live: Rajasthan Cm In Jaipur On

शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश (8.62 करोड़ की संपत्ति)

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के पास कुल 8.62 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। शिवराज सिंह और उनकी पत्नी के पास दो करोड़ बीस लाख रुपये की चल संपत्ति है, वहीं करीब 6.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, शिवराज सिंह के खुद के नाम पर तो कोई वाहन नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के नाम एक पुरानी एंबेसेडर कार और 535 ग्राम सोना है। शिवराज सिंह के पास एक रिवॉल्वर भी है।

MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान की तबीयत खराब, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा हुआ रद्द - Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan got ill Flood affected visit cancelled ntc - AajTak

जोरमथांगा, मिजोरम (4 करोड़ की संपत्ति)

उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम के सीएम जोरमथांगा व उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास तीन कारें भी हैं। तीन कार्यकाल में करीब 15 साल मुख्यमंत्री रहे जोरामथांगा के आश्रित संतानों के पास भी करीब एक करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।Mizoram CM met Pm Modi, seeks nation's proactive role in restoring peace in Myanmar - The Daily Guardian

Related Articles