[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बीच बाजार कार चालक के साथ पुलिस की मारपीट, वीडियो वायरल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बीच बाजार कार चालक के साथ पुलिस की मारपीट, वीडियो वायरल

Police beat up car driver in churu sadulpur market: पुलिस की पिटाई का वायरल वीडियो सादुलपुर का बताया जा रहा है।

Police beat up car driver in churu sadulpur market: चूरू में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस का बीच बाजार एक कार चालक को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सादुलपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सादुलपुर के बाजार में गाड़ी दौड़ाते हुए युवक की पुलिस ने पिटाई की।

युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई

युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस के साथ ही एक अन्य युवक का सनरूफ के अंदर से उसे पीटने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने कार चालक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मेडिकल कराया।

इससे पहले अप्रैल के महीने में चूरू शहर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ड्यूटी करते समय बीच सड़क पर दबंग के धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद पब्लिक के बीच उसकी रुलाई फूट गई।

दरअसल, पुलिस ने जाम में फंसे एक युवक को गाड़ी हटाने के लिए कहा था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी जगवीर के साथ अभद्रता हुई। युवक ने उसे मंत्री जी के बंगले पर आने और तबादला कराने की धमकी भी दी थी।

राजस्थान में 25 नवंबर को होंगे चुनाव

बता दें कि राजस्थान में इन दिनों चुनावी माहौल है। इसे लेकर कई शहरों में काफी कड़ी सुरक्षा है। प्रदेश में 25 नवंबर को चुनाव हैं। परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62