[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार-रोडवेज बस की टक्कर में 4 युवकों की मौत:आगे का हिस्सा पिचकने से कार में फंसे, लोहे की रॉड से गेट खोलकर निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसवाईमाधोपुर

कार-रोडवेज बस की टक्कर में 4 युवकों की मौत:आगे का हिस्सा पिचकने से कार में फंसे, लोहे की रॉड से गेट खोलकर निकाला

कार-रोडवेज बस की टक्कर में 4 युवकों की मौत:आगे का हिस्सा पिचकने से कार में फंसे, लोहे की रॉड से गेट खोलकर निकाला

गंगापुर सिटी : रोडवेज बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को जयपुर रेफर किया गया है। कार का आगे का हिस्सा पिचकने से लोहे की रॉड से गेट खोलकर युवकों को बाहर निकाला गया। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे जयपुर-गंगापुर स्टेट हाईवे 11HB पर गंगापुर सिटी के बामनवास में हुआ। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और हाईवे जाम कर दिया। 2 से 3 किमी लंबी वाहन की कतारें लग गईं। समझाइश कर शाम 5 बजे जाम खुलवाया गया।

आमने-सामने की टक्कर
बामनवास डिप्टी संतराम मीना ने बताया- सोमवार दोपहर दौसा डिपो की एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में जयपुर से गंगापुर की ओर जा रही थी। कार में खेड़ली और नागरहेड़ा गांव के 6 युवक पिपलाई की ओर जा रहे थे। जयपुर-गंगापुर स्टेट हाईवे 11HB पर पिपलाई गांव में एकाएक रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के गेट जाम हो गए। लोहे की रॉड से गेट खोले गए।

गंगापुर सिटी के बामनवास क्षेत्र में जयपुर-गंगापुर स्टेट हाईवे 11HB पर पिपलाई गांव में रोडवेज बस और कार के बाद गांव वालों ने हाईवे जाम कर दिया।
गंगापुर सिटी के बामनवास क्षेत्र में जयपुर-गंगापुर स्टेट हाईवे 11HB पर पिपलाई गांव में रोडवेज बस और कार के बाद गांव वालों ने हाईवे जाम कर दिया।

दो युवक गंभीर हालत में जयपुर रेफर
कार में सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हॉस्पिटल ले जाते समय खेड़ली निवासी हरिमोहन (20) पुत्र सोमराज गुर्जर, विक्रम (20) पुत्र भजन लाल गुर्जर, नागरहेड़ा निवासी मुनिराज (22) पुत्र प्रहलाद गुर्जर और सुरेश (34) पुत्र रामसिंह गुर्जर की मौत हो गई। कार में सवार खेडली निवासी राजू और सचिन भी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें बामनवास सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से गंगापुर सिटी अस्पताल और गंभीर हालत के चलते गंगापुर सिटी से जयपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना के बाद बामनवास सीएचसी के बाहर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया।
हादसे की सूचना के बाद बामनवास सीएचसी के बाहर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया।

लोगों ने हाईवे जाम कर की नारेबाजी
भीषण हादसे की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बामनवास सीएचसी पर भीड़ जमा हो गई। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पिपलाई क्षेत्र में गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की और हाईवे पर जाम लगा दिया। नारेबाजी की। घटना के बाद रोडवेज ड्राइवर मौके से फरार हो गया। संवेदनशीलता के चलते अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलवाया गया। हाईवे जाम करने के कारण दोनों ओर वाहनों की दो-दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाश कर शाम 5 बजे हाईवे को खुलवाया। इस दौरान बामनवास डिप्टी संतराम मीना और एसएचओ हवा सिंह मौके पर मौजूद रहे।

टक्कर के बाद कार की स्थिति कुछ ऐसी हो गई। इसी से हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जयपुर में रहकर कर रहे थे पढ़ाई
हरि मोहन पुत्र शोभराज गुर्जर निवासी खेड़ली, विक्रम पुत्र भजन लाल गुर्जर निवासी खेड़ली और मुनिराज पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी नागर हेड़ा तीनों जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। तीनों दीपावली की छुट्टियों पर गांव आए थे, जबकि सुरेश पुत्र राम सिंह गांव में ही रहता था। सोमवार को सभी दोस्त कार से पिपलाई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62