कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला सबसे उम्रदराज प्रत्याशी:मनीषा गुर्जर सबसे युवा, पिलानी से दोनों ही प्रत्याशियों का पहला चुनाव
कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला सबसे उम्रदराज प्रत्याशी:मनीषा गुर्जर सबसे युवा, पिलानी से दोनों ही प्रत्याशियों का पहला चुनाव
झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव को लेकर झुंझुनूं जिले के सातों सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक ओर जहां कई बार विधायक रह चुके अनुभवी प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, तो वहीं पहली बार भाग्य आजमा रहे युवा प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में ताल ठोक चुके हैं।
जिले में सिर्फ खेतड़ी सीट पर अनुभवी और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं पिलानी एकमात्र ऐसी सीट जहां दोनों ही दलों के प्रत्याशी पहली बार विधानसभा का चुनाव लडे़ रहे हैं।
जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों में झुंझुनूं से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह ओला जहां सबसे अधिक आयु (72 वर्ष ) के प्रत्याशी हैं। वहीं खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर सबसे युवा (35 वर्ष) प्रत्याशी है।
मनीषा पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। इनका सामना 5 बार विधानसभा का चुनाव लडे़ चुके भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर से है। ये रिश्ते में मनीषा के चाचा लगते हैं।
भाजपा में शुभकरण सबसे उम्रदराज
भाजपा में 60 पार 2 प्रत्याशी हैं, उदयपुरवाटी से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी 65, मण्डावा से नरेन्द्र खीचड़ 63 वर्ष के हैं। वहीं सूरजगढ़ से संतोष अहलावत 60 वर्ष तथा खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर 53 साल के हैं। भाजपा में सबसे युवा पिलानी विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया (45) हैं।
40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के 6 प्रत्याशी
भाजपा और कांग्रेस की ओर से जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। इनमें से 41 से 50 साल आयु वर्ग के 6 प्रत्याशी हैं। वहीं, 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग का शून्य, 31 से 40 आयु वर्ग में 1, 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग के चार और 61 से 70 वर्ष आयु वर्ग के तीन प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में हैं।
जबकि 71 से 80 वर्ष आयु वर्ग का एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
| विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी का नाम | पार्टी | उम्र |
| झुंझुनूं | बृजेन्द्र सिंह ओला | कांग्रेस | 72 |
| झुंझुनूं | निषित उर्फ बबलू | भाजपा | 47 |
| मंडावा | रीटा चौधरी | कॉग्रेस | 50 |
| मंडावा | नरेन्द्र खीचड़ | भाजपा | 63 |
| सूरजगढ़ | श्रवण कुमार | कॉग्रेस | 69 |
| सूरजगढ़ | संतोष अहलावत | भाजपा | 60 |
| खेतड़ी | मनीषा गुर्जर | कॉग्रेस | 35 |
| खेतड़ी | धर्मपाल | भाजपा | 53 |
| पिलानी | राजेश दहिया | भाजपा | 45 |
| पिलानी | पीतराम काला | कॉग्रेस | 59 |
| उदयपुरवाटी | भगवानाराम सैनी | कॉग्रेस | 58 |
| उदयपुरवाटी | शुभकरण चौधरी | भाजपा | 65 |
| नवलगढ़ | राजकुमार शर्मा | कॉग्रेस | 50 |
| नवलगढ़ | विक्रम जाखल | भाजपा | 48 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039983


