[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसजेंडर माही बोली- हमें भी वोट का अधिकार मिला:मार्केटिंग करते हुए लोगों को कर रहे जागरूक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्रांसजेंडर माही बोली- हमें भी वोट का अधिकार मिला:मार्केटिंग करते हुए लोगों को कर रहे जागरूक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद

ट्रांसजेंडर माही बोली- हमें भी वोट का अधिकार मिला:मार्केटिंग करते हुए लोगों को कर रहे जागरूक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद

सीकर : सीकर में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी एक नई पहल पर लगातार काम कर रही है। और ये पहल है सरकार बनाने की यानि कि मतदान कर सरकार चुनने की। दरअसल ट्रांसजेंडर्स द्वारा आम जनता को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वोटिंग की महत्ता और उपयोगिता के बारे में भी लोगों को पूरी जानकारी दी जा रही है। इसके लिए बाकायदा शपथ भी दिलाई गई है।

निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीकर जिला कलेक्ट्रेट में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को अधिक से अधिक मतदान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। ताकि सीकर जिले में ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

सीकर कलेक्ट्रेट में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को अधिक से अधिक मतदान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।
सीकर कलेक्ट्रेट में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को अधिक से अधिक मतदान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।

ट्रांसजेंडर माही शेखावत ने बताया कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोग दीपावली पर मार्केटिंग करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। माही शेखावत ने कहा कि पहले हमें भी वोट देने का अधिकार नहीं था, लेकिन अब हमारे भी वोटर कार्ड बन रहे हैं और हमें वोट डालने का अधिकार मिल गया है।

वहीं धोद उपखंड निर्वाचन अधिकारी कुणाल राहड़ ने ट्रांसजेंडर्स को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ दिलाई। धोद उपखंड निर्वाचन अधिकारी राहड़ ने कहा कि हर नागरिक का एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। सीकर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए के लिए अनेक गतिविधियां चलाई जा रही है, जिसके पॉजिटिव परिणाम भी सामने आ रहे हैं और लोग जागरुक हो रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22