[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में शुभकरण चौधरी और भगवानाराम सैनी में मुकाबला:मौजूदा विधायक राजेंद्र गुढ़ा भी मैदान में, त्रिकोणीय संघर्ष से रोचक हुआ मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में शुभकरण चौधरी और भगवानाराम सैनी में मुकाबला:मौजूदा विधायक राजेंद्र गुढ़ा भी मैदान में, त्रिकोणीय संघर्ष से रोचक हुआ मुकाबला

उदयपुरवाटी में शुभकरण चौधरी और भगवानाराम सैनी में मुकाबला:मौजूदा विधायक राजेंद्र गुढ़ा भी मैदान में, त्रिकोणीय संघर्ष से रोचक हुआ मुकाबला

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी विधानसभा सीट पर चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। यहां मुख्य मुकाबला शिवसेना के राजेंद्र गुढा, भाजपा के शुभकरण चौधरी और कांग्रेस के भगवाना राम सैनी के बीच होगा। यहां मौजूदा विधायक राजेंद्रसिंह गुढ़ा भी मैदान में हैं। पिछला चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा और जीते, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें भी मंत्री भी बनाया गया, लेकिन फिर सीएम से विवाद के चलते और विधानसभा में कथित तौर पर सरकार के विरोध में ही बयान देने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

शुभकरण चौधरी 2013 में उदयपुरवाटी से भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे। 2018 में वे 5534 वोट से हार गए थे। पार्टी ने इस बार फिर उन्हें टिकट दिया है।

वहीं भगवाना राम सैनी 2018 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी थे, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर पाए थे। सैनी 2010 में उदयपुरवाटी पंचायत समिति के प्रधान चुने गए थे। उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनको विधानसभा चुनाव 2018 में प्रत्याशी बनाया था। 2018 में बसपा के राजेंद्र सिंह गुढा चुनाव जीत गए थे। भगवाना राम सैनी तीसरे नंबर पर रहे थे। सैनी इससे पहले जिला परिषद सदस्य भी रहे हैं।

इन दोनों के अलावा इस सीट पर 7 प्रत्याशी और मैदान में हैं। ऐसे में यहां मुकाबला रोचक होना तय माना जा रहा है।

ये प्रत्याशी मैदान में
क्रम संख्या प्रत्याशी पार्टी लिंग
1 शुभकरण भाजपा पुरुष
2 भगवाना राम सैनी कांग्रेस पुरुष
3 विकास गील रालोपा पुरुष
4 संदीप कुमार सैनी बसपा पुरुष
5 निशा कंवर निर्दलीय महिला
6 राजेंद्र सिंह शिवसेना पुरुष
7 राजेंद्र सिंह निर्दलीय पुरुष
8 रामसिंह बहुजन मुक्ति पार्टी पुरुष
9 मीनू निर्दलीय महिला

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22