Rajasthan Election: न खेत, न महल, महज 50 लाख का घर है वसुंधरा राजे के नाम पर; 18 किलो गहने की भी हैं मालकिन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने शपथ पत्र में कुल 5.05 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 4.54 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री के पास कुल 4.04 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन खत्म हो चुका है। कई बड़े चेहरे इस बार चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं। वसुंधरा राजे ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट झालरापाटन से पर्चा भरा है।
नामांकन के दौरान दिए चुनावी हलफनामे में वसुंधरा ने अपनी संपत्ति के बारे में बताया है। करोड़ों की मालकिन पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है। सिंधिया राजघराने की बेटी और धौलपुर राजघराने की बहू वसुंधरा के नाम पर कोई महल नहीं है। वसुंधरा के नाम पर खेती या गैर-खेती की भी कोई जमीन नहीं है। आइये जानते हैं वसुंधरा राजे के शपथ पत्र में क्या-क्या खास है…
वसुंधरा राजे – फोटो