[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ‘रथ’ को छुआ बिजली का तार, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नागौरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ‘रथ’ को छुआ बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के नागौर जिले के बिदियाद से चौपाल करके परबतसर आ रहे थे। शाह भाजपा के रथ में सवार थे।

परबतसर : राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का काफिला मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया। बताया गया है कि प्रचार के लिए भाजपा की ओर से एक रथ (प्रचार गाड़ी) में अमित शाह रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान बिजली की हाइटेंशन लाइन का एक तार टूट कर रथ पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद शाह को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया।

दूसरी गाड़ी में किया गया शिफ्ट

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के नागौर जिले के बिदियाद से चौपाल करके परबतसर आ रहे थे। शाह भाजपा के रथ में सवार थे। बताया गया है कि परबतसर के डांकोली मोहल्ले में भाजपा का रथ बिजली की हाइटेंशन लाइन तारों को छू गया। रथ से छूते ही तार टूट गए।  गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ये देश शाह की सुरक्षा में लगे अधिकारी और कमांडो हरकत में आ गए। इसके बाद उनको दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया।

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार का एक्सीडेंट

बता दें कि मंगलवार को मध्य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार का भी एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि मंत्री समेत तीन लोग घायल हैं। बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ से नरसिंहपुर जा रहे थे। काफिले के सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89