[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में छात्र-छात्राओं से भरी बस पर पथराव, VIDEO:स्टूडेंट्स चीखते-चिल्लाते रहे; बस से कार की टक्कर के बाद गुस्साए लोगों ने किया हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में छात्र-छात्राओं से भरी बस पर पथराव, VIDEO:स्टूडेंट्स चीखते-चिल्लाते रहे; बस से कार की टक्कर के बाद गुस्साए लोगों ने किया हमला

जयपुर में छात्र-छात्राओं से भरी बस पर पथराव, VIDEO:स्टूडेंट्स चीखते-चिल्लाते रहे; बस से कार की टक्कर के बाद गुस्साए लोगों ने किया हमला

जयपुर : जयपुर में बीती रात जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (जेईसीआरसी) यूनिवर्सिटी की बस और कार में गंगा जमुना पेट्रोल पम्प के पास टक्कर हो गई। इसके बाद कार चालक और बस चालक के बीच सड़क पर जमकर बहस हुई। हादसे में कार का शीशा टूट गया और बात बिगड़ती चली गई। चालक बस को लेकर आगे बढ़ा तो कार ड्राइवर ने रुकवा लिया। इसके बाद कार सवार और कुछ अन्य लोगों ने बस पर पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बस में 25 से अधिक छात्र और छात्राएं बैठी थीं। अचानक हुए पथराव से छात्र डर गए। सभी बस की गैलरी में बैठ गए।

लोगों ने बस के ड्राइवर पर किया हमला। - Dainik Bhaskarलोगों ने बस के ड्राइवर पर किया हमला।

जेसीआरसी की बस के चालक देवी सिंह खंगारोत ने बताया- वह सेकेंड ईयर के 30 छात्र और छात्राओं के लेकर कॉलेज से निकला था। शाम करीब 7.30 बजे मेट्रो स्टेशन के नीचे लाल बत्ती होने पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक कार ने बस को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार महिला और पुरुष बस में घुसे। मुझे गालियां देने लगे। इसके बाद कार चला रहे युवक ने कुछ लोगों को फोन कर बुलाया। इसके बाद 6-7 लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना से बच्चे काफी डर गए। इसके बाद करीब 8 बजे मैं बस को श्याम नगर थाने लेकर गया। यहां पुलिस की मौजूदगी में बच्चों को नीचे उतारा। थाने में शिफ्ट किया। इसके बाद बच्चों ने परिजनों को फोन कर थाने बुलाया। सभी बच्चों के चले जाने के बाद मैं बस को लेकर मानसरोवर थाने पहुंचा। पुलिस को शिकायत दी।

100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन नहीं मिली मदद

देवी सिंह खंगारोत ने बताया- घटना के दौरान छात्रों ने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस की जानकारी दी। करीब 30 मिनट तक पुलिस का इंतजार किया, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान बदमाशों ने पथराव और डंडों से बस के शीशे तोड़ दिए। गलती मेरी थी या कार चालक की, लेकिन बस में बैठे हुए बच्चों का दोष क्या था। उन पर हमला क्यों किया गया। बच्चे इतने घबरा गए की सीटों के नीचे छिप गए।

कार सवार और कुछ अन्य लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए।
कार सवार और कुछ अन्य लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए।

कुछ देर के लिए लगा जयपुर नहीं सीरिया में बैठे

छात्रों ने बताया- एकाएक हुई घटना से वह डर गए। लोगों ने बस पर पथराव करना शुरू किया। बस के अंदर पत्थर आने लगे। लगा जैसे जयपुर नहीं सीरिया में बैठे हों। बड़ी संख्या में लोगों ने बस पर पथराव किया। किसी ने यह भी नहीं सोचा की बस में बच्चे बैठे हुए हैं। उन्हें चोट लग जाएगी तो क्या होगा। घर जाकर परिवार को घटना की जानकारी दी। बालों और कपड़ों से कांच के टुकडे निकाले। कुछ समय के लिए लगा जैसे आज जान चली जाएगी।

बस के गरियारे में बैठकर छात्र-छात्राओं ने अपनी जान बचाई।
बस के गरियारे में बैठकर छात्र-छात्राओं ने अपनी जान बचाई।

छात्र-छात्राओं ने बनाया वीडियो

बस में सवार बच्चों ने इस दौरान कार चालक रवि मीणा का वीडियो बनाया। रवि मीणा बस के आगे आकर चालक देवी सिंह को गालियां दे रहा है। रवि बस चालक देवी सिंह को देख लेने की धमकी देता रहा। बस पर हाथ से बार-बार मारता रहा। कुछ ही देर में उसके साथ कुछ और लोग भी हो गए और उन सब ने बस पर पथराव और डंडों से हमला किया। एकाएक हुई घटना को बस में बैठे बच्चे ने अपने मोबाइल में कैद किया।

मानसरोवर थाना सीआई रण सिंह ने बताया- घटना की जानकारी मिलने पर मानसरोवर और श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। छात्र-छात्राओं को दूसरे वाहन से उनके घर भेजा गया। जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (जेईसीआरसी) यूनिवर्सिटी की बस के चालक देवी सिंह और कार चालक रवि मीणा की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए हैं। दोनों की ओर से दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच कर ली हैं। दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया गया हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet