[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक ने गर्दन पर डेटोनेटर बांध खुद को उड़ाया:ब्लास्ट के बाद धड़ अलग हुआ, गर्लफ्रेंड की सगाई होने से था परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक ने गर्दन पर डेटोनेटर बांध खुद को उड़ाया:ब्लास्ट के बाद धड़ अलग हुआ, गर्लफ्रेंड की सगाई होने से था परेशान

युवक ने गर्दन पर डेटोनेटर बांध खुद को उड़ाया:ब्लास्ट के बाद धड़ अलग हुआ, गर्लफ्रेंड की सगाई होने से था परेशान

उदयपुर : एक युवक ने अपनी गर्दन पर डेटोनेटर बांध खुद को ब्लास्ट कर सुसाइड कर लिया। धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग घबरा गए। मौके पर पहुंचे तो शरीर के चिथड़े हो गए थे और धड़ अलग होकर ​बिखर चुका था।

मामला उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के ओड़वास गांव के मसारों की ओबरी गांव में रविवार रात करीब 2 बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक नीलेश मीणा (24) की गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई थी और वह इस वजह से परेशान चल रहा था।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आस-पड़ोस के लोगों से बातचीत में सामने आया कि नीलेश का अफेयर था।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आस-पड़ोस के लोगों से बातचीत में सामने आया कि नीलेश का अफेयर था।

एक ही गोत्र की लड़की से था अफेयर

ऋषभदेव थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि नीलेश गांव के आस-पास माइनिंग में ही मजदूरी करता था। अल सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ने ब्लास्ट कर खुद को उड़ा दिया था।

डीएसपी हेरंभ जोशी ने बताया कि घटना के बाद मामले की जांच की तो सामने आया कि नीलेश का गांव की ही रहने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों एक ही गोत्र के थे तो ऐसे में इनकी शादी नहीं हो सकती थी।

ऐसे में लड़की की सगाई किसी और लड़के से हो गई थी। इसी के बाद से नीलेश ​डिप्रेशन में था, जिसके बाद उसने अपनी गर्दन पर डेटोनेटर लगा खुद को उड़ा ​दिया।

घर से 100 मीटर की दूसरी पर हुआ ब्लास्ट

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि नीलेश रविवार को ही कहीं से डेटोनेटर लेकर आया था। इसके बाद रात में घर से 100 मीटर की दूरी पर गया और खुद को ब्लास्ट कर दिया। धमाके की आवाज सुन नीलेश के पिता राजमल मीणा और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नीलेश का सिर धड़ से अलग था।

ऋषभदेव के सरकारी हॉस्पिटल में शव को रखवाया गया था। वहीं परिजनों ने लड़की के घरवालों पर गर्दन काटने का आरोप लगाया है।
ऋषभदेव के सरकारी हॉस्पिटल में शव को रखवाया गया था। वहीं परिजनों ने लड़की के घरवालों पर गर्दन काटने का आरोप लगाया है।

वहीं शरीर के भी टुकड़े हो चुके थे। बेटे की हालत देख परिजन बेसुध हो गए। नीलेश के पिता किसान है और उसके अलावा परिवार में उसका बड़ा भाई और छोटी बहन है।

इधर, नीलेश के ​पिता राजमल मीणा ने ऋषभदेव थाने में लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे बाद मेरे बेटे को घर से 5 जने बुलाकर ले गए थे और उसकी गर्दन काट दी।

जहां हादसा वो वह इलाका माइनिंग का

दरअसल, नीलेश ​डेटोनेटर कहां से और किससे लेकर आया था इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। लेकिन नीलेश का गांव जिस ऋषभदेव इलाके में हैं वहां मार्बल माइंस है। यहां माइंस में ब्लास्टिंग के लिए डेटोनेटर का उपयोग लिया जाता है। ऐसे में ये भी अंदेशा है कि वह अपने परिचित से इसे अवैध तरीके से भी लेकर आया हो।

Related Articles