खेतड़ी में अब तक चार नामांकन भरे गए:भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर ने भी जमा करवाया फॉर्म, खुद के पास पांच लाख रुपए कैश, तीस तोला सोना
खेतड़ी में अब तक चार नामांकन भरे गए:भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर ने भी जमा करवाया फॉर्म, खुद के पास पांच लाख रुपए कैश, तीस तोला सोना
खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी इंजी धर्मपाल गुर्जर ने अपना नामांकन जमा करवाया। उन्होंने दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को जमा करवाया।
यहां से बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया गुरुवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस की अभी तक टिकट तय नहीं कर पाई है। खेतड़ी में अब तक 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन जमा करवाए हैं। भाजपा प्रत्याशी इंजी धर्मपाल गुर्जर ने एक फार्म भाजपा के सिंबल से और एक फार्म निर्दलीय के रूप में जमा करवाया है।
भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ पांच लाख रुपए
भाजपा प्रत्याशी की संपत्ति का ब्यौरा देखे तो उनके पास पांच लाख चालीस हजार रुपए ही हैं । पत्नी के नाम तीस तोला सोना और दो किलो चांदी के गहने हैं। इसके अलावा पैतृक गांव ढाणी टीकरियावाली तन रामकुमारपुरा में मकान हैं। जानिए, उनकी कुल संपत्ति
कैश : 5 लाख
बैंक में जमा : 40 हजार रुपए
बान्ड और शेयर : नहीं है
पर्सनल लोन : नहीं है
कार : नहीं
ज्वैलरी : 30 तोला सोने के जेवरात, 2 किलो चांदी के गहने
बैंक लोन : नहीं है
एग्रीकल्चर भूमि : 1.15 करोड़ रुपए की 3.53 हेक्टेयर
नोन एग्रीकल्चर भूमि : नहीं है
कॉमर्शियल बिल्डिंग : नहीं
आवासीय भवन : 600 वर्ग गज में पैतृक मकान कीमत 60 लाख रुपए है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2054806


